Home » RANCHI NEWS: मिसिर गोंदा में तीन दुकानों में चोरों ने हाथ किया साफ, पुलिस जांच में जुटी

RANCHI NEWS: मिसिर गोंदा में तीन दुकानों में चोरों ने हाथ किया साफ, पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही गोंदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं एफएसएल की टीम ने साक्ष्य जुटाए।

by Vivek Sharma
घटना की सूचना मिलते ही गोंदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर फिंगर प्रिंट और अन्य साक्ष्य जुटा चुकी है।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला राजधानी के गोंदा थाना क्षेत्र स्थित मिसिर गोंदा का है। जहां अज्ञात चोरों ने एक ही रात में तीन दुकानों को निशाना बनाया। चोरों ने दुकानों में घुसकर नगद रुपये समेत कई कीमती सामानों की चोरी कर ली। जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने दुकानों का एस्बेस्टर तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद दुकानों में रखे कैश और अन्य सामानों पर हाथ साफ कर फरार हो गए। घटना की जानकारी उस समय हुई जब सुबह दुकानदार अपनी दुकान खोलने पहुंचे। दुकानों की हालत देखकर उनके होश उड़ गए और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।

एक साथ तीन दुकानों में चोरी की घटना से स्थानीय व्यापारियों में भय और नाराजगी का माहौल है। दुकानदारों का कहना है कि इलाके में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही गोंदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर फिंगर प्रिंट और अन्य साक्ष्य जुटा चुकी है।

Related Articles

Leave a Comment