Home » Garhwa Murder: गढ़वा में ससुराल गए दामाद की पीट-पीट कर हत्या, एक दिन पहले ही दिल्ली से लौटा था व्यक्ति

Garhwa Murder: गढ़वा में ससुराल गए दामाद की पीट-पीट कर हत्या, एक दिन पहले ही दिल्ली से लौटा था व्यक्ति

परिजनों का कहना है कि अगर सुनील चौधरी पुल के नीचे गिरकर घायल हुए थे तो उन्हें फौरन अस्पताल पहुंचाया जाना था। लेकिन ऐसा नहीं किया गया।

by Mujtaba Haider Rizvi
garhwa murder
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Garhwa: गढ़वा जिले में ससुराल गए एक व्यक्ति सुनील चौधरी की पीट पीट कर हत्या कर दी गई है। इस मामले में मझिआंव थाने में शिकायत कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताते हैं कि सुनील चौधरी एक दिन पहले दिल्ली से आया था। अपने घर खरसोटा गांव से वह फौरन अपने ससुराल मेराल थाना क्षेत्र के गेरुआ गांव पहुंचा। वह पत्नी और बच्चों को लाने के लिए गया था। लेकिन मृतक सुनील चौधरी के भाई अनिल चौधरी ने बताया की उनके एक रिश्तेदार राजेंद्र चौधरी ने गेरुआ गांव से फोन कर घटना की जानकारी दी और बताया कि सुनील चौधरी एक पल के नीचे पड़े हुए हैं। सुनील चौधरी के परिजन फौरन मौके पर पहुंचे और सुनील चौधरी को अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुल से नीचे गिरे तो ससुराल वालों ने अस्पताल क्यों नहीं पहुंचाया

राजेंद्र चौधरी ने मृतक के भाई अनिल चौधरी को बताया कि सुनील चौधरी के ही साले प्रदीप चौधरी ने उन्हें फोन कर बताया था कि उनके बहनोई पुल के नीचे गिरकर घायल हो गए हैं। परिजनों का कहना है कि अगर सुनील चौधरी पुल के नीचे गिरकर घायल हुए थे तो उन्हें फौरन अस्पताल पहुंचाया जाना था। लेकिन ऐसा नहीं किया गया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि सुनील चौधरी को मारपीट कर पुल से धक्का देकर नीचे गिराया गया।

पत्नी को घटना के बारे में नहीं है कोई जानकारी

मृतक के परिजनों का कहना है कि जब वह सुनील चौधरी को अस्पताल ले जा रहे थे तो रास्ते में उन्होंने बताया था कि उनके साथ उनके साले और 5-6 अन्य लोगों ने मारपीट की है। परिजनों का कहना है कि पुलिस पूरे मामले की जांच करे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करे। मृतक के भाई अनिल का कहना है कि सुनील की पत्नी बबीता से भी उन्होंने जानकारी ली। लेकिन उसने बताया कि इस मामले में उसे कुछ नहीं पता। उसने बताया कि सुनील के दोनों बच्चे नानी के साथ छत्तीसगढ़ गए हैं।

Read also Jamshedpur Crime: मानगो में महिला से पर्स की छिनतई, बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम, इलाके में दहशत

Related Articles

Leave a Comment