Home » Jamshedpur News: टिनप्लेट अस्पताल के 51 कर्मियों ने छंटनी नोटिस के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरने का किया ऐलान

Jamshedpur News: टिनप्लेट अस्पताल के 51 कर्मियों ने छंटनी नोटिस के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरने का किया ऐलान

मजदूरों का आरोप है कि टाटा मेन हॉस्पिटल के टिनप्लेट हॉस्पिटल का अधिग्रहण किए जाने के बाद से उन्हें काम से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उनका कहना है कि वे लंबे समय से अस्पताल के नियमित और स्थायी कार्यों में लगे हुए हैं, इसलिए उन्हें हटाना अन्यायपूर्ण है।

by Mujtaba Haider Rizvi
tinplate hospital employee sit in
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर में टिनप्लेट हॉस्पिटल डॉ. टीसी जॉन मेमोरियल ट्रस्ट के स्थायी मजदूरों ने अचानक काम से बैठाने के नोटिस के खिलाफ आंदोलन का ऐलान किया है। कर्मचारियों ने 27 मई बुधवार से टीएमएच गेट के सामने अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।

कर्मचारियों का कहना है कि टिनप्लेट हॉस्पिटल में फार्मासिस्ट, एंबुलेंस चालक, अटेंडर, सफाई और सेनिटेशन समेत कई स्थायी कार्यों में करीब 51 कर्मचारी पिछले 25 वर्षों से लगातार सेवा दे रहे हैं। इन कर्मचारियों के अनुसार, अस्पताल में मुख्य रूप से टिनप्लेट कारखाना के स्थायी मजदूरों और उनके परिवारों को स्वास्थ्य सेवाएं दी जाती रही हैं।

मजदूरों का आरोप है कि टाटा मेन हॉस्पिटल के टिनप्लेट हॉस्पिटल का अधिग्रहण किए जाने के बाद से उन्हें काम से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उनका कहना है कि वे लंबे समय से अस्पताल के नियमित और स्थायी कार्यों में लगे हुए हैं, इसलिए उन्हें हटाना अन्यायपूर्ण है। कर्मचारियों ने दावा किया कि पहले उनकी उपस्थिति टिनप्लेट अस्पताल प्रबंधन के रजिस्टर में दर्ज होती थी, लेकिन बाद में अचानक डॉ. टीसी जॉन ट्रस्ट के नाम से उपस्थिति दर्ज कराई जाने लगी। मजदूरों का कहना है कि वे वास्तव में टिन प्लेट अस्पताल के स्थायी कर्मचारी हैं और उनके पास इससे जुड़े प्रमाण भी मौजूद हैं।

इस मामले में कर्मचारियों ने टाटा मेन हॉस्पिटल के महाप्रबंधक को पत्र देकर कार्रवाई रोकने की मांग की थी। इसकी एक प्रति जमशेदपुर के उपश्रमायुक्त को भी सौंपी गई थी। मजदूरों का कहना है कि जब मामला उपश्रमायुक्त के पास विचाराधीन है, तब छंटनी का नोटिस देना गैरकानूनी है। मजदूरों ने कहा कि उनकी मांगों के समर्थन में 27 मई से टीएमएच गेट के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। उनका कहना है कि यह लड़ाई उनके रोजगार और परिवार के भविष्य से जुड़ी है। लंबे समय तक सेवा देने के बाद नौकरी से हटाए जाने पर उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो सकता है।

Read also Jamshedpur News : टाटानगर स्टेशन के बाहर खुली टोकरी में मिले दो कोबरा, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

Related Articles

Leave a Comment