Home » Hemant Soren: ग्रामीण सड़कों के निर्माण व मरम्मत में लाएं तेजी; मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Hemant Soren: ग्रामीण सड़कों के निर्माण व मरम्मत में लाएं तेजी; मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ग्रामीण सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर भी विशेष बल दिया।
वे बुधवार को पंचायती राज्य एवं ग्रामीण कार्य विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क संपर्क से विकास को गति मिलेगी। इससे गांवों की आर्थिक गतिविधियां भी मजबूत होगी।

उन्होंने ग्रमीण क्षेत्रों की आधारभूत संरचना, सड़क संपर्क, पंचायत स्तरीय सेवाओं एवं विकास योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की बेहतर कार्य योजना बनाते हुए योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाए। बैठक में मंत्री, पंचायती राज एवं ग्रामीण कार्य विभाग दीपिका पांडेय सिंह भी उपस्थित रहीं।

पंचायत में डिजिटल सेवाओं के विस्तार पर दिया बल

उन्होंने पंचायत में डिजिटल सेवाओं के विस्तार एवं योजनाओं में पारदर्शिता बढ़ाने पर बल दिया, ताकि ग्रामीण व्यक्तियों को लाभ मिले। ग्रामीण युवाओं एवं महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने तथा विकास कार्यों में पंचायत स्तर पर जनभागीदारी बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिया।

सॉलिड बेस्ड मैनेजमेंट के लिए कार्य योजना करें तैयार

मुख्यमंत्री ने पंचायत स्तर पर पारदर्शिता लाने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पंचायतों के माध्यम से बाल विवाह एवं महिला हिंसा की रोकथाम, हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देने एवं इसे लेकर आमजनता को जागरूक करें। विशेषज्ञों की मदद से पंचायत भवनों में भी सॉलिड बेस्ड मैनेजमेंट के लिए कार्य योजना तैयार करने तथा सूखा एवं गीला कचरा को अलग-अलग रखने के लिए लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्लास्टिक को भी सेग्रीगेट (पृथक्करण) करने पर बल दिया। मुख्यमंत्री ने पंचायत सचिवालय प्रतिनिधियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कराने तथा पंचायत भवनों में शुद्ध पेयजल, शौचालय, स्वच्छता एवं लाइट जैसी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

बैठक के प्रारंभ में विभागीय सचिव ने विभिन्न भवनों परिसंपत्तियों का निर्माण, मरम्मत एवं नवीनीकरण संबंधी जानकारी से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। बैठक में राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार, विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह, ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव मनोज कुमार, निदेशक पंचायती राज राजेश्वरी बी० सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Read Also : Jharkhand News: अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता; CM हेमंत ने अधिकारियों को दिए कई निर्देश

Related Articles

Leave a Comment