Home » Jamshedpur News: पोटका के हरिणा मेला को राजकीय मेला बनाने की मांग, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले विधायक संजीव सरदार

Jamshedpur News: पोटका के हरिणा मेला को राजकीय मेला बनाने की मांग, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले विधायक संजीव सरदार

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने मामले में अच्छी पहल का भरोसा देते हुए अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश देने की बात कही।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : रांची स्थित मंत्री आवास में बुधवार को पोटका विधायक संजीव सरदार ने झारखंड सरकार के पर्यटन, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मुलाकात कर पोटका क्षेत्र के विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों को उठाया। इस दौरान विधायक ने मुक्तेश्वर धाम हरिणा में लगने वाले प्रसिद्ध हरिणा मेले को राजकीय मेला घोषित करने की मांग की।

विधायक ने मंत्री को बताया कि हर वर्ष आयोजित होने वाले हरिणा मेले में झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। चार दिनों तक चलने वाला यह मेला धार्मिक आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान का भी प्रमुख केंद्र बन चुका है। उन्होंने कहा कि यदि मेले को राजकीय दर्जा मिलता है तो यहां आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।संजीव सरदार ने कहा कि राज्य सरकार संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण की दिशा में लगातार काम कर रही है।

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने मामले में अच्छी पहल का भरोसा देते हुए अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश देने की बात कही।मीटिंग के दौरान विधायक ने पोटका विधानसभा क्षेत्र में कई स्टेडियमों के निर्माण की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, लेकिन संसाधनों और बेहतर मैदानों के अभाव में युवाओं को उचित अवसर नहीं मिल पाता। स्टेडियम बनने से खिलाड़ियों को बेहतर मंच मिलेगा और खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।इसके अलावा, विधायक ने पोटका क्षेत्र में प्रस्तावित राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान को लेकर भी चर्चा की।

उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा का विस्तार होने से क्षेत्र के युवाओं को रोजगारोन्मुख शिक्षा और बेहतर भविष्य के अवसर मिलेंगे।मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार युवाओं के विकास, खेल, पर्यटन और तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और सभी प्रस्तावों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।

Read also – Ranchi MGNREGA News : एक जून से तेज होगा मनरेगा कर्मियों का आंदोलन, इनके साथ हो गया धोखा

Related Articles