Home » Jharkhand Politics : बाबूलाल ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान को दी धमकी, कहा-मैं हेमंत सोरेन की तरह गिरफ्तारी से डरकर भागने वालों में नहीं

Jharkhand Politics : बाबूलाल ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान को दी धमकी, कहा-मैं हेमंत सोरेन की तरह गिरफ्तारी से डरकर भागने वालों में नहीं

Jharkhand Politics : मरांडी ने कहा कि कैग की रिपोर्ट में झारखंड के स्वास्थ्य विभाग में करोड़ों रुपये के अनियमितताओं की जानकारी उजागर हुई है। मेडिकल उपकरणों, दवाओं आदि की खरीद और अस्पतालों के निर्माण में स्वास्थ्य मंत्री और विभागीय अधिकारियों की ओर से बड़े पैमाने पर कमीशनखोरी का खेल हुआ है।

by Kanchan Kumar
बाबूलाल मरांडी ने बंगाल में भाजपा की जीत को कार्यकर्ताओं के बलिदान का परिणाम बताया, चुनाव आयोग की मेहरबानी मानने वालों पर साधा निशाना।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जामताड़ा : स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की चेतावनी पर बाबूलाल मरांडी ने तगड़ा पलटवार किया है। कहा कि राज्य सरकार कान खोलकर सुन ले, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तरह बाबूलाल मरांडी गिरफ्तारी से डरकर भागने वालों में नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री और राज्य सरकार को सीधी चुनौती देते हुए कहा कि यदि हिम्मत है तो सरकार उन्हें गिरफ्तार करके दिखाए। झारखंड की जनता के हित, राज्य के सम्मान और भ्रष्टाचार खिलाफ वे हर संघर्ष के लिए तैयार हैं।

गुरुवार को जामताड़ा में एक कार्यक्रम के दौरान नेता प्रतिपक्ष ने पत्रकारों से बात करते हुए उक्त बातें कही। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बाबूलाल के खिलफ एफआईआर कराने की धमकी दी थी। मरांडी ने कहा कि सरकार और पुलिस उनकी है, फिर प्रेस में बोलने की जरूरत ही क्या है। आप सीधे एफआईआर करवाकर अरेस्ट करवा सकते हैं, जेल भिजवा सकते हैं।

मरांडी ने कहा कि कैग की रिपोर्ट में झारखंड के स्वास्थ्य विभाग में करोड़ों रुपये के अनियमितताओं की जानकारी उजागर हुई है। मेडिकल उपकरणों, दवाओं आदि की खरीद और अस्पतालों के निर्माण में स्वास्थ्य मंत्री और विभागीय अधिकारियों की ओर से बड़े पैमाने पर कमीशनखोरी का खेल हुआ है। कैग रिपोर्ट पर कारवाई की बजाय राज्य सरकार द्वारा उन्हें गिरफ्तार करने की गीदड़ भभकी दी जा रही है। इस गीदड़ भभकी से वे डरने वाले नहीं हैं।

उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बुधवार को प्रेस वार्ता के दौरान कहा था कि नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पर एफआईआर दर्ज करेंगे और उनको एक दूरबीन भेंट करेंगे ताकि वह साफ-साफ देख सके कि स्वास्थ्य विभाग कैसा चल रहा है।

Read Also: RANCHI NEWS: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और केसी वेणुगोपाल से मिले डॉ. इरफान अंसारी, ये मिला टास्क

Related Articles

Leave a Comment