Home » RANCHI NEWS: अभिषेक बनर्जी की चोट पर डॉ इरफान ने ममता बनर्जी को लिखा पत्र, बेहतर इलाज के लिए भेजे झारखंड

RANCHI NEWS: अभिषेक बनर्जी की चोट पर डॉ इरफान ने ममता बनर्जी को लिखा पत्र, बेहतर इलाज के लिए भेजे झारखंड

सांसद अभिषेक बनर्जी के घायल होने की खबर पर चिंता व्यक्त की, घटना को बताया गंभीर और चिंताजनक

by Vivek Sharma
RANCHI : अभिषेक बनर्जी के घायल होने पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने चिंता जताई और जरूरत पड़ने पर झारखंड में बेहतर इलाज का प्रस्ताव दिया।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने सांसद अभिषेक बनर्जी के घायल होने की खबर पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि यह घटना अत्यंत गंभीर और चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि यदि किसी राजनीतिक दबाव, भय या प्रतिकूल माहौल के कारण अभिषेक बनर्जी को समुचित चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पाई है या उनके उपचार में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न हुई है तो इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि की सुरक्षा, सम्मान और स्वास्थ्य के साथ समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि हार-जीत राजनीति का हिस्सा है, लेकिन किसी व्यक्ति के जीवन और स्वास्थ्य को खतरे में डालने वाली परिस्थितियां लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के सम्मान से चलता है। झारखंड सरकार ने हमेशा विपक्ष के लोकतांत्रिक अधिकारों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सम्मान किया है।

डॉ अंसारी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से आग्रह किया कि अभिषेक बनर्जी के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता हो तो उन्हें झारखंड भेजा जाए। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार उनकी सुरक्षा, सम्मान और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने अभिषेक बनर्जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की।

READ ALSO: Ranchi News: रांची ने रामगढ़ को हराकर जीता जूनियर बालिका खो-खो का राज्य खिताब


Related Articles

Leave a Comment