Home » RANCHI NEWS : अनीता देवी हत्याकांड में भाजपा ने सरकार पर लगाए आरोप, मुख्य सरगना की गिरफ्तारी की मांग

RANCHI NEWS : अनीता देवी हत्याकांड में भाजपा ने सरकार पर लगाए आरोप, मुख्य सरगना की गिरफ्तारी की मांग

जिला प्रशासन, पुलिस अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मामले को दबाने का किया प्रयास

by Vivek Sharma
RANCHI : बेरमो की गर्भवती महिला अनीता देवी हत्याकांड में भाजपा ने मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी, 25 लाख मुआवजा और निष्पक्ष जांच की मांग की।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI : बोकारो जिले के बेरमो क्षेत्र में चार माह की गर्भवती महिला अनीता देवी की कथित निर्मम हत्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी के प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी ने रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि इस मामले में हुई छह गिरफ्तारियां पर्याप्त नहीं हैं और घटना के मुख्य सरगना की तत्काल गिरफ्तारी होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार, जिला प्रशासन, पुलिस अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के स्तर पर मामले को दबाने और प्रभावित करने का प्रयास किया गया। भाजपा के आंदोलन और बोकारो चक्का जाम के अल्टीमेटम के बाद ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया।

भाजपा ने पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये मुआवजा देने, घटना में लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा पोस्टमार्टम प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले मेडिकल कर्मियों पर भी कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही पार्टी ने बोकारो के डीसी, एसपी और संबंधित थाना अधिकारियों की भूमिका की जांच कराने की भी मांग उठाई है।

पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है पार्टी

अमर कुमार बाउरी ने कहा कि भाजपा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए पूरी ताकत से उनके साथ खड़ी है। उन्होंने बताया कि पार्टी प्रतिनिधिमंडल एक जून को फिर पीड़ित परिवार से मुलाकात करेगा। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर इस मामले को अंत तक ले जाने की रणनीति बनाई गई है और आवश्यकता पड़ने पर राष्ट्रीय स्तर पर भी शिकायत दर्ज कराई जाएगी। वहीं प्रदेश महामंत्री ने आरोप लगाया कि बोकारो में अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है और प्रशासन निष्पक्ष तरीके से काम करने में विफल रहा है। उन्होंने कहा कि यह घटना केवल एक महिला की हत्या नहीं, बल्कि उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की भी हत्या है। भाजपा ने मामले की निष्पक्ष जांच, सभी दोषियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग दोहराई है।

READ ALSO : RANCHI NEWS: नशामुक्त झारखंड के लिए जन-आंदोलन का आह्वान, एनएचएम के एमडी ने दिया ये संदेश

Related Articles

Leave a Comment