Jamshedpur : झारखंड में आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। संभावित उम्मीदवारों के नामों को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने स्पष्ट किया है कि राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी का अंतिम चयन पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करेगा।जमशेदपुर दौरे पर पहुंचे बाबूलाल मरांडी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश चुनाव समिति अपनी राय केंद्रीय नेतृत्व को भेज चुकी है।
अब केंद्रीय चुनाव समिति ही उम्मीदवार के नाम पर अंतिम निर्णय लेगी और जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।
दिग्गज नेताओं के नामों पर बनी हुई हैं अटकलें
झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, रघुवर दास, मधु कोड़ा और चंपई सोरेन के नाम चर्चा में हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मरांडी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व जिसे भी उम्मीदवार बनाएगा, भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता उसकी जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से मैदान में उतरेगा।18 जून को होगा मतदानराज्य की दो राज्यसभा सीटों के लिए 18 जून को मतदान होना है।
इनमें एक सीट झामुमो के सह-संस्थापक शिबू सोरेन के निधन के बाद रिक्त हुई है, जबकि दूसरी सीट पर भाजपा सांसद दीपक प्रकाश का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। विधानसभा में क्या है राजनीतिक गणित81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में वर्तमान में एनडीए के पास 24 विधायक हैं, जबकि इंडिया गठबंधन के पास 56 विधायक हैं। इसके अलावा झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा का एक विधायक है। संख्या बल महागठबंधन के पक्ष में होने के बावजूद भाजपा एक सीट जीतने के लिए पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में है।
शुभेंदु अधिकारी की तारीफ, टीएमसी पर निशानाबाबूलाल मरांडी ने पश्चिम बंगाल के नेता शुभेंदु अधिकारी की जमकर प्रशंसा करते हुए उन्हें देश के सबसे मजबूत और समझदार नेताओं में से एक बताया। उन्होंने कहा कि शुभेंदु अधिकारी के फैसले प्रभावशाली और दूरदर्शी होते हैं।वहीं, तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी और कल्याण बनर्जी पर हाल में हुए हमलों को लेकर भी मरांडी ने सवाल उठाए। उन्होंने इसे प्रायोजित नाटक बताते हुए कहा कि जिस तरह घटनाक्रम सामने आया, उससे पूरा मामला एक स्क्रिप्टेड ड्रामा जैसा प्रतीत होता है।
Read also – RANCHI NEWS: राज्यसभा चुनाव को लेकर झारखंड में सियासी हलचल तेज, जानें क्या कहा कांग्रेस के झारखंड प्रभारी ने

