Home » Jamshedpur News : आम उत्पादों के विपणन को बढ़ावा देने के लिए जमशेदपुर में 6 जून आम महोत्सव

Jamshedpur News : आम उत्पादों के विपणन को बढ़ावा देने के लिए जमशेदपुर में 6 जून आम महोत्सव

Jamshedpur News : इस आयोजन में आम उत्पादक किसान, स्वयं सहायता समूह, एफपीओ और बागवानी क्षेत्र से जुड़े विभिन्न हितधारक भाग लेंगे।

by Anurag Ranjan
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले में आम उत्पादक किसानों को उनकी उपज का बेहतर बाजार और उचित मूल्य दिलाने के लिए उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान की अध्यक्षता में डीसी ऑफिस स्थित कार्यालय कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मनरेगा के तहत संचालित बिरसा हरित ग्राम योजना से उत्पादित आम फलों के विपणन और आम महोत्सव सह बागवानी मेला के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ), कैनोपी, अपना मार्ट तथा अन्य रिटेल आउटलेट्स के माध्यम से किसानों द्वारा उत्पादित आम फलों की बिक्री सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि समन्वित प्रयासों के जरिए किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने और विपणन व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएं।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 6 जून 2026 को जिला समाहरणालय परिसर में आम महोत्सव सह बागवानी मेला आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में आम उत्पादक किसान, स्वयं सहायता समूह, एफपीओ और बागवानी क्षेत्र से जुड़े विभिन्न हितधारक भाग लेंगे। मेले के माध्यम से आम और अन्य बागवानी उत्पादों के प्रदर्शन, बिक्री और विपणन को प्रोत्साहित किया जाएगा।

उप विकास आयुक्त ने कहा कि यह मेला किसानों के लिए अपनी उपज को व्यापक बाजार तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, जिला कार्यक्रम प्रबंधकों, जेएसएलपीएस के अधिकारियों, मनरेगा से जुड़े पदाधिकारियों तथा अन्य संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी करने का निर्देश भी दिया गया है।

Read Also: Jamshedpur Murder : सोनारी में दारू के नशे में झगड़े के बाद युवक ने बड़े भाई की रॉड मार कर की हत्या

Related Articles

Leave a Comment