Home » Jharkhand Rajyasabha Election : बीजेपी उम्मीदवार के नाम पर सस्पेंस बरकरार, शनिवार सुबह तक हो सकती है घोषणा

Jharkhand Rajyasabha Election : बीजेपी उम्मीदवार के नाम पर सस्पेंस बरकरार, शनिवार सुबह तक हो सकती है घोषणा

Jharkhand Rajyasabha Election : बैठक के बाद भाजपा के मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल ने कहा कि पार्टी राज्यसभा की एक सीट पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी।

by Mujtaba Haider Rizvi
Jharkhand Rajya Sabha Election
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi : झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। महागठबंधन के भीतर सीटों के बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्यसभा की एक सीट पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि पार्टी अपना उम्मीदवार किसे बनाती है।

शुक्रवार शाम रांची स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने की, जबकि बिहार से आए वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल नारायण सिंह भी इसमें शामिल हुए। करीब एक घंटे तक चली बैठक में राज्यसभा चुनाव की रणनीति और संभावित उम्मीदवारों को लेकर चर्चा हुई।

बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) द्वारा दो सीटों पर प्रत्याशी उतारने की संभावना और कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद बने राजनीतिक समीकरणों पर भी विचार-विमर्श किया गया। साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा भी की गई।

बैठक के बाद भाजपा के मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल ने कहा कि पार्टी राज्यसभा की एक सीट पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार के नाम पर अंतिम निर्णय केंद्रीय नेतृत्व करेगा और इसकी घोषणा शुक्रवार देर रात या शनिवार सुबह तक की जा सकती है।

नवीन जायसवाल ने भरोसा जताया कि भाजपा का प्रत्याशी चुनाव में जीत दर्ज करेगा। उन्होंने कहा कि नामांकन की अंतिम तिथि 8 जून है और उम्मीदवार की घोषणा होते ही सभी भाजपा विधायक एकजुट होकर नामांकन दाखिल करेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्यसभा चुनाव में कुल 81 विधायक मतदाता हैं। मौजूदा संख्या बल के बावजूद भाजपा को अपनी जीत पर पूरा भरोसा है।

बैठक में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, विधायक शशि भूषण मेहता, राज सिन्हा, पूर्णिमा देवी, नीरा यादव समेत कई वरिष्ठ नेता और विधायक मौजूद रहे।

Read Also: Ranchi News: राज्यसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में खींचतान, सीट बंटवारे पर झामुमो और कांग्रेस के बीच बढ़ी तल्खी

Related Articles

Leave a Comment