Home » Chaibasa News : चक्रधरपुर के बर्टन लेक में मिला अज्ञात महिला का कंकाल, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Chaibasa News : चक्रधरपुर के बर्टन लेक में मिला अज्ञात महिला का कंकाल, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

by Rakesh Pandey
Chaibasa News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चक्रधरपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे जोन अंतर्गत चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय के बर्टन लेक क्षेत्र में बुधवार को एक अज्ञात महिला का कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई थी। विकास कार्य के दौरान कंकाल मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

मिट्टी डंप करते समय दिखा कंकाल

जानकारी के अनुसार, रेलवे स्टेशन के पुराने मालगोदाम के पास नए क्रू एंड गार्ड लॉबी भवन का निर्माण होना है। इसके लिए जमीन समतलीकरण का काम चल रहा था। खोदाई से निकली मिट्टी को ट्रकों से बर्टन लेक की चारदीवारी के बाहर डंप किया जा रहा था। बुधवार को दोपहर एक ट्रक से मिट्टी खाली करने के दौरान ब्लू प्लास्टिक में लिपटा कंकालनुमा शव दिखा। शव पूरी तरह सड़ा-गला था। खोपड़ी मिट्टी के बाहर पड़ी थी। खोपड़ी में लंबे बाल होने से आशंका है कि कंकाल किसी महिला का है।

लोगों में दहशत, पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। प्रारंभिक अनुमान है कि खोदाई के दौरान मिट्टी के साथ कंकाल भी ट्रक में लोड हो गया और डंप करते समय बाहर आ गया। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

पुलिस कंकाल की पहचान, उसकी उम्र तथा मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। फिलहाल पूरे मामले पर रहस्य बना हुआ है। पुलिस और रेलवे प्रशासन की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इस सनसनीखेज मामले की वास्तविकता सामने आ सकेगी। इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

Read Also-Rajyasabha Election : परिमल नथवानी के नामांकन को लेकर दिन भर चली भाजपा व कांग्रेस में खींचतान, देर से पहुंचे सलमान खुर्शीद

Related Articles

Leave a Comment