Home » Chaibasa News : चाईबासा में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 हिरासत में

Chaibasa News : चाईबासा में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 हिरासत में

by Rajeshwar Pandey
Chaibasa News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : झारखंड में पश्चिमी सिंहभूम जिले के एसपी अमित रेनू के निर्देश पर चाईबासा पुलिस ने मंगलवार को सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। सदर थाना प्रभारी हरिलाल महतो और मुफस्सिल थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस जवानों ने दोनों थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी की।

कई जगहों पर हुई छापेमारी

पुलिस ने बस स्टैंड, मंगलहाट, मधु बाजार, जेवियर नगर, एसपीजी मिशन कंपाउंड, मुगलसराय, गुटुसाईं और खप्पारसाई इलाकों में सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन कर रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान पुलिस को आते देख कई लोग शराब छोड़कर मौके से फरार हो गए।

14 आरोपी हिरासत में

मधु बाजार सहित विभिन्न जगहों पर पुलिस ने नशे के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 14 आरोपियों को हिरासत में लिया। सभी आरोपियों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

अभियान जारी रहेगा: थाना प्रभारी

सदर थाना प्रभारी हरिलाल महतो ने कहा कि एसपी अमित रेनू के निर्देश पर यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने आम लोगों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों की गरिमा बनाए रखें और शराब का सेवन खुले में न करें।

उन्होंने कहा कि नशे की वजह से होने वाले अपराधों और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। मुफस्सिल थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस की यह कार्रवाई शहर में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम शराब पीने वालों में हड़कंप मच गया है।

Read Also-Kolhan News : कोल्हान में बीईईओ के 39 में 36 पद खाली, पश्चिमी सिंहभूम जिले में सभी 18, तो पूर्वी सिंहभूम में 11 में 10 पद रिक्त

Related Articles

Leave a Comment