Home » Jamshedpur News : जमशेदपुर में ड्राइविंग ट्रेंनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के लिए टेंडर जारी, 8 जुलाई को खुलेगा

Jamshedpur News : जमशेदपुर में ड्राइविंग ट्रेंनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के लिए टेंडर जारी, 8 जुलाई को खुलेगा

इसके लिए 11.88 एकड़ जमीन चिन्हित की गई है। इस इंस्टीट्यूट के निर्माण पर 22.03 करोड रुपए खर्च होंगे।

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur tender
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर में प्रस्तावित ड्राइविंग ट्रेंनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। यह टेंडर भवन निर्माण विभाग ने जारी किया है। टेंडर डालने की आखिरी तारीख 7 जुलाई है। 7 जुलाई को शाम 5:00 बजे तक ऑनलाइन टेंडर डाला जा सकता है। टेंडर 8 जुलाई को शाम 5:00 बजे खोला जाएगा।गौरतलब है कि ड्राइविंग ट्रेंनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट जमशेदपुर में मनपीटा में बनाया जाएगा। इसके लिए 11.88 एकड़ जमीन चिन्हित की गई है। इस इंस्टीट्यूट के निर्माण पर 22.03 करोड रुपए खर्च होंगे। इनमें से 17 करोड़ रुपए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय खर्च करेगा। टाटा मोटर्स भी सीएसआईआर के तहत एक करोड़ 82 लाख रुपए इस इंस्टीट्यूट के निर्माण पर खर्च करेगा। इसके अलावा, राज्य सरकार भी 3 करोड़ 21 लाख रुपए खर्च करेगी।

टेंडर डालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 8 जुलाई को शाम 5:00 बजे भवन निर्माण विभाग के रांची स्थित हेड क्वार्टर में टेंडर खोला जाएगा। जिस कंपनी को यह टेंडर मिलेगा, वह इस इंस्टीट्यूट का निर्माण कराएगी।

Read also Ranchi RSS News: रांची में आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम हमला करने के आरोपी हाजत से फरार, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली

Related Articles

Leave a Comment