Home » Jamshedpur News: साकची बाजार में फायरिंग से दहशत, जुबली स्टॉल के पास युवक ने चलाई गोली

Jamshedpur News: साकची बाजार में फायरिंग से दहशत, जुबली स्टॉल के पास युवक ने चलाई गोली

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक युवक पैदल वहां पहुंचा और लोगों में डर पैदा करने की नीयत से एक राउंड फायरिंग कर मौके से फरार हो गया।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : शहर के सबसे व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्रों में शामिल साकची बाजार में शुक्रवार की रात फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जुबली स्टॉल के समीप एक युवक के गोली चलाए जाने के बाद बाजार में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक युवक पैदल वहां पहुंचा और लोगों में डर पैदा करने की नीयत से एक राउंड फायरिंग कर मौके से फरार हो गया। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास मौजूद दुकानदारों और राहगीरों में हड़कंप मच गया। घटना के बाद कुछ समय तक बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।

स्थानीय लोगों का कहना है कि फायरिंग करने वाला युवक गोलमुरी क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। हालांकि, आरोपी की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। घटनास्थल से एक खोखा बरामद हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और फायरिंग के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने या किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। पुलिस के आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।

Read also – Jamshedpur News : विधि महाविद्यालय की हाई पावर कमेटी की बैठक, कॉलेज को स्थायी संबंद्धता दिलाने पर हुआ मंथन, भवन निर्माण जल्द पूरा करने का निर्देश

Related Articles