Home » Kolhan University: कोल्हान विश्वविद्यालय में पोर्टल खुलते ही ऑनलाइन आवेदनों की भरमार, 8000 से अधिक विद्यार्थियों ने भरे आवेदन

Kolhan University: कोल्हान विश्वविद्यालय में पोर्टल खुलते ही ऑनलाइन आवेदनों की भरमार, 8000 से अधिक विद्यार्थियों ने भरे आवेदन

6 निर्धारित है। विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों से समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने को कहा है।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : कोल्हान विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-30 के चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम (FYUGP) तथा 2026-29 के व्यावसायिक (Vocational) पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए 16 जून 2026 से चांसलर पोर्टल खोल दिया गया है। चांसलर पोर्टल खुलते ही ऑनलाइन आवेदनों की बाढ़ आ गई है।

पोर्टल खुलने के कुछ ही दिनों के अंदर अब तक लगभग 8,000 ऑनलाइन आवेदन विश्वविद्यालय प्राप्त हो चुके हैं। यह विद्यार्थियों की बढ़ती दिलचस्पी और जागरूकता को दर्शाता है।

कुलपति प्रो. डॉ. अंजिला गुप्ता ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय गुणवत्तापूर्ण, समावेशी एवं छात्र-केंद्रित शिक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है। उन्होंने विद्यार्थियों से अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना समय रहते आवेदन करने को कहा, ताकि नामांकन प्रक्रिया में किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि आवेदन शुल्क को मात्र ₹25 किए जाने से अधिक से अधिक विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिलेगा।

अधिष्ठाता (अकादमिक कार्य) डॉ. संजय यादव ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित की जा रही है। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए जरूरी तकनीकी और प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी रुचि एवं योग्यता के अनुरूप विषयों और महाविद्यालयों का चयन करने और समय पर आवेदन करने का आग्रह किया।

कोल्हान विश्विद्यालय सह-मीडिया प्रवक्ता डॉ. मीनाक्षी मुंडा ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय अपार आईडी का उपयोग करने की सलाह दी है। जिन विद्यार्थियों के पास अपार आईडी नहीं है, वह आधार कार्ड के जरिए इसे बनाकर आवेदन कर सकते हैं।

गौरतलब है कि चांसलर पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 05 जुलाई 2026 निर्धारित है। विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों से समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने को कहा है।

Read also – Koderma News: टोटो को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकरा कर हवा में उछली कार, बाल-बाल बचे लोग

Related Articles

Leave a Comment