Home » Chatra Crime News: नक्सलियों के नाम पर 6 ग्रामीणों का किया अगवा, पुलिस ने कराया मुक्त; 2 गिरफ्तार

Chatra Crime News: नक्सलियों के नाम पर 6 ग्रामीणों का किया अगवा, पुलिस ने कराया मुक्त; 2 गिरफ्तार

अपराधियों ने खुद को एमसीसी का सदस्य बताकर गांव के 6 लोगों को किडनैप कर लिया था। घरवालों को फोन कर एक लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​चतरा: झारखंड के चतरा जिले में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। सिमरिया थाना इलाके के टूटीलावा गांव से अगवा किए गए सभी 6 ग्रामीणों को पुलिस ने सही-सलामत छुड़ा लिया है। इस वारदात को अंजाम देने वाले दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीन नाबालिगों को भी पुलिस ने अपनी कस्टडी में लिया है।

​डराने के लिए लिया था नक्सलियों का नाम

​शनिवार को चतरा कलेक्ट्रेट परिसर में मीडिया से बात करते हुए सिमरिया के एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊसाहब ने पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना 18 जून की है। कुछ अपराधियों ने खुद को एमसीसी (नक्सली संगठन) का सदस्य बताकर गांव के 6 लोगों को किडनैप कर लिया था। इसके बाद बदमाशों ने ग्रामीणों के घरवालों को फोन करके एक लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।

​अपहरण की खबर मिलते ही पुलिस एक्टिव हुई और एक टीम बनाकर छापेमारी शुरू की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रमेश गंझू और सतीश कुमार गंझू नाम के दो आरोपियों को धर दबोचा। इनके साथ तीन नाबालिगों को भी पकड़ा गया है, जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

आरोपियों के पास से हथियार जब्त

​पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने हथियार और गोलियां भी जब्त की हैं। शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि इन अपराधियों का नक्सलियों से कोई लेना-देना नहीं था। इन्होंने सिर्फ इलाके में अपना खौफ बनाने और मोटी रकम वसूलने के लिए एमसीसी के नाम का सहारा लिया था। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों से आगे की पूछताछ कर रही है।

Read Also: Eastern Railway: बंडामुंडा के पास एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव; दरभंगा का यात्री घायल, आरपीएफ जांच में जुटी 

Related Articles

Leave a Comment