Home » Chaibasa News : हेमंत सोरेन की नीतियों से प्रभावित होकर सैकड़ों समर्थक झामुमो में शामिल, मंत्री दीपक बिरुआ ने दिलाई सदस्यता

Chaibasa News : हेमंत सोरेन की नीतियों से प्रभावित होकर सैकड़ों समर्थक झामुमो में शामिल, मंत्री दीपक बिरुआ ने दिलाई सदस्यता

Chaibasa News : नए सदस्यों ने कहा कि वे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जनहितकारी नीतियों, विकास कार्यों तथा जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़े हैं।

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कार्यशैली और जनहितकारी नीतियों से प्रभावित होकर सारंडा एवं गुआ क्षेत्र के सैकड़ों समर्थकों ने रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का दामन थाम लिया। चाईबासा परिसदन में आयोजित सादे समारोह में मंत्री दीपक बिरुआ की मौजूदगी में सभी नए सदस्यों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।

कई नेताओं के नेतृत्व में हुए शामिल

झामुमो जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने बताया कि सुखराम सांडिल, नीरज चौबे, रामेश्वर चाम्पिया, राजू गोप, कुरशो देवगम, बुधराम सिद्धू, सुमित दास तथा जगदीश कोड़ा के नेतृत्व में दर्जनों समर्थक झामुमो में शामिल हुए। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में मंत्री दीपक बिरुआ मुख्य रूप से उपस्थित थे।

जिलास्तरीय नेता रहे मौजूद

इस मौके पर जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम, जिला सचिव राहुल आदित्य, कोषाध्यक्ष सुभाष बनर्जी, उपाध्यक्ष इकबाल अहमद, संयुक्त सचिव विश्वनाथ बाड़ा, छात्र मोर्चा जिला अध्यक्ष सनातन पिंगुआ, सचिव अनुज पूर्ति, संगठन सचिव बृन्दावन गोप तथा सारांडा मानकी लादूरा देवगम समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। मंत्री बिरुआ और जिला पदाधिकारियों ने फूल-माला पहनाकर सभी नए सदस्यों का स्वागत किया।

हेमंत सरकार के कामों से प्रभावित

नए सदस्यों ने कहा कि वे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जनहितकारी नीतियों, विकास कार्यों तथा जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़े हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि झामुमो के नेतृत्व में आदिवासी, मूलवासी, किसान, मजदूर एवं युवाओं के हितों की लगातार रक्षा की जा रही है।

संगठन को मजबूत करने का आह्वान

मंत्री दीपक बिरुआ ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि नए सदस्यों के जुड़ने से संगठन और मजबूत होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने और संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित थे। नए सदस्यों ने झामुमो की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Read Also: Chaibasa News : चाईबासा में बाइक दुर्घटना में रेलवे गार्ड की मौत, राउरकेला का युवक गंभीर

Related Articles

Leave a Comment