Home » Jharkhand Teachers Insurance Scheme : राज्य के हजारों शिक्षक-कर्मियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का कवच, 5 लाख रुपये के जीवन बीमा से जुड़ेंगे कर्मचारी

Jharkhand Teachers Insurance Scheme : राज्य के हजारों शिक्षक-कर्मियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का कवच, 5 लाख रुपये के जीवन बीमा से जुड़ेंगे कर्मचारी

तैयार हो रहा प्रस्ताव

by Nikhil Kumar
Jharkhand Teachers Insurance Scheme
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi। शिक्षा विभाग से जुड़े हजारों शिक्षक-कर्मियों और शैक्षणिक संसाधन कर्मियों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ दिया जाएगा। झारखंड सरकार 8,525 से अधिक शिक्षक एवं कर्मियों को 5 लाख रुपये के जीवन बीमा कवर से जोड़ने की योजना पर काम कर रही है। इस योजना का लाभ कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, बीआरपी, सीआरपी समेत विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में कार्यरत शिक्षक-कर्मियों को मिलेगा।

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से प्रस्तावित इस योजना का संचालन भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के माध्यम से किया जाएगा। योजना को लागू करने के लिए सभी जिलों को संबंधित शिक्षक-कर्मियों की सहमति प्राप्त कर 25 जून तक प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया गया है। विभाग का मानना है कि इससे संविदा एवं मानदेय आधारित शिक्षक-कर्मियों को आर्थिक सुरक्षा का मजबूत आधार मिलेगा।

मानदेय से लिया जाएगा अंशदान

योजना के तहत लाभार्थी शिक्षक एवं कर्मियों के वेतन अथवा मानदेय से प्रतिमाह 500 रुपये का अंशदान लिया जाएगा। सेवाकाल के दौरान किसी शिक्षक या कर्मी की मृत्यु होने पर उसके आश्रितों को 5 लाख रुपये की एकमुश्त बीमा राशि प्रदान की जाएगी। वहीं, यदि कोई कर्मचारी सामान्य रूप से अपनी सेवा पूरी कर सेवानिवृत्त होता है तो उसके द्वारा जमा की गई पूरी अंशदान राशि ब्याज सहित वापस की जाएगी। इस पर करीब 7.50 प्रतिशत वार्षिक ब्याज मिलने की संभावना जताई गई है।

बीमा प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी

विभागीय आंकड़ों के अनुसार, योजना का लाभ राज्य के 203 कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों और 57 झारखंड बालिका आवासीय विद्यालयों में कार्यरत कुल 5,075 शिक्षक एवं कर्मियों के अलावा बीआरपी, सीआरपी तथा अन्य शैक्षणिक संसाधन कर्मियों को भी मिलेगा। जिला स्तर पर बीमा प्रक्रिया पूरी कर योजना को जल्द लागू करने की तैयारी की जा रही है। इससे शिक्षा विभाग से जुड़े हजारों परिवारों को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा का नया आधार मिलने की उम्मीद है।

Read Also- Ranchi Crime: रांची में इंसानियत शर्मसार; महिला से दरिंदगी के बाद गाड़ी से कुचला शव, तीन हिरासत में

Related Articles

Leave a Comment