Home » Bar Council Election 2026 : झारखंड राज्य बार काउंसिल के 22 सदस्य निर्वाचित, नई परिषद के गठन का रास्ता साफ, अधिसूचना जारी

Bar Council Election 2026 : झारखंड राज्य बार काउंसिल के 22 सदस्य निर्वाचित, नई परिषद के गठन का रास्ता साफ, अधिसूचना जारी

by Nikhil Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड राज्य बार काउंसिल चुनाव का परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया गया है। 12 मार्च 2026 को हुए मतदान के बाद 22 अधिवक्ताओं को झारखंड राज्य बार काउंसिल का सदस्य निर्वाचित घोषित किया गया है। इस संबंध में विधि विभाग ने 24 जून को अधिसूचना जारी कर परिणाम प्रकाशित किया।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एवं झारखंड उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश अम्बुज नाथ ने सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में निर्वाचित सदस्यों की सूची जारी की। चुनाव परिणाम घोषित होने के साथ ही नई बार काउंसिल के गठन का रास्ता साफ हो गया है।

निर्वाचित 22 सदस्य इस प्रकार हैं
अब्दुल कलम रशीदी (झारखंड उच्च न्यायालय, रांची)
ललित यादव (झारखंड उच्च न्यायालय, रांची)
अभिषेक कुमार भारती (व्यवहार न्यायालय, रांची)
प्रशांत कुमार सिंह (झारखंड उच्च न्यायालय, रांची)
मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव (व्यवहार न्यायालय, बोकारो)
पवन कुमार खत्री (व्यवहार न्यायालय, रांची)
मनोज कुमार-2 (झारखंड उच्च न्यायालय, रांची)
अनिल कुमार तिवारी (व्यवहार न्यायालय, जमशेदपुर)
संजय कुमार विद्रोही (व्यवहार न्यायालय, रांची)
राज कुमार (व्यवहार न्यायालय, हजारीबाग)
निलेश कुमार (झारखंड उच्च न्यायालय, रांची)
अनिल कुमार महतो (व्यवहार न्यायालय, चाईबासा)
राजेश कुमार शुक्ला (व्यवहार न्यायालय, जमशेदपुर)
मनोज कुमार-3 (झारखंड उच्च न्यायालय, रांची)
जीतेन्द्र कुमार (व्यवहार न्यायालय, धनबाद)
अभय कुमार चतुर्वेदी (झारखंड उच्च न्यायालय, रांची)
परमेश्वर मंडल (व्यवहार न्यायालय, गिरिडीह)
मधुलता रानी (व्यवहार न्यायालय, डाल्टनगंज)
रिंकू भकत (झारखंड उच्च न्यायालय, रांची)
मीरा कुमारी (व्यवहार न्यायालय, गिरिडीह)
मोली सिन्हा (झारखंड उच्च न्यायालय, रांची)
निवेदिता कुंडू (झारखंड उच्च न्यायालय, रांची)

Related Articles

Leave a Comment