Home » Viksit Gram Viksit Bharat : राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन आज से, झारखंड में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-4 की स्वीकृति पर होगी अहम चर्चा

Viksit Gram Viksit Bharat : राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन आज से, झारखंड में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-4 की स्वीकृति पर होगी अहम चर्चा

मनरेगा, पीएम आवास के लिए आवास स्वीकृति की मांग की जाएगी

by Nikhil Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : केंद्र सरकार की ओर से 28 और 29 जून को नई दिल्ली में दो दिवसीय राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन की अध्यक्षता केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। इसमें सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के ग्रामीण विकास मंत्री, नीति-निर्माता, वरिष्ठ अधिकारी और विशेषज्ञ शामिल होंगे। सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित ग्राम–विकसित भारत’ के संकल्प को धरातल पर उतारने की रणनीति, ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय पर विस्तृत चर्चा होगी।

झारखंड की ओर से ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह सहित ग्रामीण विकास विभाग के सचिव मनोज कुमार, ग्रामीण कार्य विभाग के अभियंता प्रमुख तथा झारखंड राज्य ग्रामीण विकास अभिकरण के मुख्य अभियंता मनोहर लाल सहित अन्य अधिकारी सम्मेलन में शामिल होंगे।

सम्मेलन में झारखंड के लिए मनरेगा योजनाओं का क्रियान्वयन पीएम आवास योजना ग्रामीण से नई स्वीकृत देने सहित प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-4 के क्रियान्वयन और प्रस्तावित सड़कों की स्वीकृति को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा होगी। राज्य सरकार की ओर से योजना के प्रस्तावों को मंजूरी दिलाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क का विस्तार किया जा सके। साथ ही ग्रामीण विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की प्रगति और आगामी कार्ययोजना पर भी मंथन होगा।

Read Also- BDO : मतदाता पुनरीक्षण और जनगणना में बीडीओ की तैनाती से ग्रामीण विकास कार्यों पर असर की आशंका, विभाग ने मांगी पूरी रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Comment