Home » Jamshedpur News: जमशेदपुर में 7 साल का बच्चा चला रहा था कार, पुलिस पकड़ कर ले गई थाने

Jamshedpur News: जमशेदपुर में 7 साल का बच्चा चला रहा था कार, पुलिस पकड़ कर ले गई थाने

बच्चे के पिता ने पुलिस को बताया कि घर के सारे लोग सो रहे थे। बच्चा अचानक कार की चाबी लेकर बाहर निकल गया और पार्किंग में खड़ी कार स्टार्ट कर उसे आगे पीछे चलाने लगा।

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur child driving a car
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के मानगो में सहारा सुंदरवन में 7 साल का एक बच्चा कार चला रहा था। लोगों की नजर इस बच्चे पर पड़ गई। कोई हादसा ना हो इसे लेकर लोग सक्रिय हो गए। फौरन मानगो थाना को घटना की सूचना दी गई। मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को थाने ले जाया गया। बच्चे के पिता एम राजा को भी थाने पर बुलाया गया और उन्हें समझाया गया।

बच्चे के पिता ने पुलिस को बताया कि घर के सारे लोग सो रहे थे। बच्चा अचानक कार की चाबी लेकर बाहर निकल गया और पार्किंग में खड़ी कार स्टार्ट कर उसे आगे पीछे चलाने लगा। पुलिस ने बच्चे के पिता को समझाया कि वह गाड़ी की चाबी ठीक से रखा करें। बच्चे के हाथ न लगने पाए। उन्हें बताया गया कि अगर कोई बड़ा हादसा होता तो उनके बच्चे को भी नुकसान हो सकता था।

Read also Jamshedpur News: डबल डाउन बार हत्याकांड में नप गए बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे, लापरवाही के चलते बढ़ रहा था अपराध

Related Articles

Leave a Comment