Home » Jamshedpur DD Bar Murder : जमशेदपुर में पब-बारों के लाइसेंस की होगी जांच, ADG ने 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट

Jamshedpur DD Bar Murder : जमशेदपुर में पब-बारों के लाइसेंस की होगी जांच, ADG ने 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट

एसएसपी कार्यालय में एडीजी, डीआइजी और एसएसपी से मिले मृतक हिमांशु के परिजन

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur dd barj murder case
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : डीडी बार के बाहर हुए चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद पुलिस प्रशासन ने शहर के सभी पब और बार की लाइसेंस व्यवस्था की व्यापक जांच कराने का निर्णय लिया है। दक्षिण छोटानागपुर प्रक्षेत्र, रांची के अपर पुलिस महानिदेशक ने पूर्वी सिंहभूम के नगर क्षेत्र के सभी पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, थाना क्षेत्र में संचालित सभी पब और बार की अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) की शर्तों के अनुरूप भौतिक सत्यापन किया जाएगा। सभी संबंधित अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर जांच पूरी कर विस्तृत प्रतिवेदन सौंपने का निर्देश दिया गया है।

आदेश में कहा गया है कि जिन पब या बार में लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन पाया जाएगा, उनके खिलाफ नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कार्रवाई की रिपोर्ट उचित माध्यम से उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम को भेजना भी सुनिश्चित किया जाएगा।इधर, गुरुवार को हिमांशु सिंह हत्याकांड में मृतक के परिजनों ने वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर दक्षिण छोटानागपुर प्रक्षेत्र के अपर पुलिस महानिदेशक, सिंहभूम (कोल्हान) क्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक और नवपदस्थापित वरीय पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की।

बैठक के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि मामले में फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि पूर्वी सिंहभूम पुलिस कांड के खुलासे और शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पूरी गंभीरता और तत्परता से काम कर रही है।

पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मृतक के परिजनों ने भी जांच की दिशा पर संतोष जताया और मामले के खुलासे में हरसंभव सहयोग करने का भरोसा दिया।

Read also Jamshedpur Himanshu Singh Murder Case: मुख्य आरोपी को घटनास्थल पर किसने बुलाया, इसकी जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Comment