
Jamshedpur news : टेल्को trf nagar स्थित वैली व्यू स्कूल में शनिवार को विद्यालय के सभागार में डॉक्टर्स डे का आयोजन किया गया। इस अवसर का उद्देश्य चिकित्सकों की निःस्वार्थ सेवा, समर्पण एवं समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करना था।कार्यक्रम में टीआरएफ मेडिकल विभाग, टाटा मोटर्स अस्पताल, दंतआरोग्यम तथा मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के अनेक प्रतिष्ठित चिकित्सकों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। उनकी उपस्थिति ने समारोह की गरिमा को और बढ़ाया तथा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को प्रेरित किया। टाटा मोटर्स के डॉक्टर रस्तोगी, डॉ प्रिया समेत कई मौजूद रहे। सभी को पुष्प गुच्छ प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया। बच्चों ने प्रस्तुत की रंगारंग कार्यक्रम इस अवसर पर विद्यार्थियों ने चिकित्सकों के सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। साथ ही, उनके मनोरंजन एवं आपसी संवाद को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कुछ रोचक खेलों का भी आयोजन किया गया। समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें समाज के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए के अनेक प्रतिष्ठित चिकित्सकों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। उनकी उपस्थिति ने समारोह की गरिमा को और बढ़ाया तथा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को प्रेरित किया।

