
Jamshedour : इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट का 16वां इंस्टॉलेशन समारोह गोलमुरी क्लब में सोमवार को आयोजित किया गया। समारोह में संचिता डे ने वर्ष 2026-27 के लिए क्लब की अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं रोटेरियन मैत्रेयी चक्रवर्ती सहित इनर व्हील क्लब के डिस्ट्रिक्ट पदाधिकारी तथा जमशेदपुर के विभिन्न इनर व्हील क्लबों के अध्यक्ष एवं सचिव उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व सचिव अंजू बाला ने वर्ष 2025-26 में क्लब द्वारा किए गए सेवा कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की।
पूर्व अध्यक्ष डॉ. मीना मुखर्जी ने अपने कार्यकाल में सहयोग देने के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए नई अध्यक्ष संचिता डे को पदभार सौंपा। समारोह का सफल संचालन डॉ. नीलम सिन्हा ने किया। इन्होंने किया पदभार ग्रहण वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी में डॉ. मीना मुखर्जी (पूर्व अध्यक्षा), अंजू बाला (उपाध्यक्ष), मधुमिता रॉय (सचिव), संपा उपाध्याय (कोषाध्यक्ष), विनीता (आईएसओ) एवं रश्मि नारायण (संपादक) ने पदभार ग्रहण किया। समारोह में क्लब के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

