
Jamshedpur : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की स्वीकृति के बाद मानगो नगर निगम क्षेत्र में नागरिकों की समस्याओं के समाधान, जनसंपर्क को मजबूत करने और विकास कार्यों की निगरानी के उद्देश्य से मानगो जनसुविधा समिति का गठन किया गया है। इसकी जानकारी विधायक के जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
समिति का संयोजक पप्पू सिंह को बनाया गया है। वहीं समिति में कुलविंदर सिंह पन्नू, निर्मल सिंह, संतोष भगत, संदीप शर्मा, टुनटुन सिंह, प्रेम सक्सेना, कन्हैया ओझा, संतोष चौहान, संजीव मुखर्जी, ममता सिंह, मो. मुश्ताक अहमद और शिरिन अख्तर को सदस्य के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है। समिति नागरिकों की समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगी। साथ ही क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की निगरानी भी करेगी।
इसके अलावा संगठनात्मक स्तर पर पिंटू सिंह को मानगो मंडल का संयोजक और विकास साहनी को उलीडीह मंडल का संयोजक बनाया गया है। दोनों अपने-अपने क्षेत्रों में जनसुविधा से जुड़े कार्यों का समन्वय करेंगे।

