Home » Jamshedpur News : जमशेदपुर के मानगो पुल से युवक ने लगाई छलांग की कोशिश, टाइगर मोबाइल जवान की सूझबूझ से बची जान

Jamshedpur News : जमशेदपुर के मानगो पुल से युवक ने लगाई छलांग की कोशिश, टाइगर मोबाइल जवान की सूझबूझ से बची जान

by Mujtaba Haider Rizvi
mango bridge accident (1)
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : मानगो थाना क्षेत्र स्थित मानगो पुल पर मंगलवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने नदी में छलांग लगाने का प्रयास किया। मौके पर ड्यूटी पर तैनात टाइगर मोबाइल के जवान सलमान ने तत्परता और बहादुरी का परिचय देते हुए युवक को समय रहते पकड़ लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

गौरतलब है कि युवक कपाली का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने साथ थाना ले गई।

फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में आत्मघाती कदम उठाने के पीछे की वजह जानने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और युवक की मानसिक स्थिति सहित अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Read also Jamshedpur News: विधायक सरयू राय ने किया मानगो जनसुविधा समिति का गठन, पप्पू सिंह बने संयोजक

Related Articles

Leave a Comment