
रामगढ़: इस साल बहनों के लिए डाक विभाग एक बेहतरीन योजना लेकर आया है। विभाग ने बहनों को रक्षाबंधन त्योहार से पहले ही एक बड़ा तोहफा दे दिया है। अब बहनें अपने दूर रहने वाले भाइयों को बेहद कम खर्च में राखी भेज सकेंगी। सिर्फ 70 रुपये में देश के किसी भी कोने में स्पीड पोस्ट के जरिए राखी पहुंचाई जा सकेगी।
योजना का सबसे खूबसूरत पहलू यह है कि विभाग बच्चों और बहनों को अपने हाथों से राखी बनाने के लिए प्रेरित कर रहा है। डाक विभाग का मानना है कि इससे बच्चों के अंदर कुछ नया सीखने और बनाने की इच्छा जगेगी। पारिवारिक रिश्तों में मिठास घुलेगी और लोग डाक सेवाओं के और करीब आ सकेंगे।
डाक विभाग ने इस 70 रुपये की कुल रकम को बहुत ही पारदर्शी तरीके से तय किया है। इनमें स्पीड पोस्ट चार्ज:55 रुपये, स्पेशल वॉटरप्रूफ लिफाफा: 10 रुपये,मैनेजमेंट फीस:5 रुपये तय है।
स्कूल और अभिभावकों से की गई अपील
रामगढ़ डाक विभाग ने जिले के सभी स्कूलों, शिक्षकों और माता-पिता से इस मुहिम का हिस्सा बनने की अपील की है। विभाग चाहता है कि बच्चे अपने हाथों से राखियां तैयार करें और उन्हें अपने भाइयों तक भेजें। यह पहल न केवल दूर बैठे भाई-बहन के प्यार को जोड़े रखेगी, बल्कि बच्चों के हुनर को भी एक नया मंच देगी।
Read Also: Jamshedpur News: मानगो की 13 करोड़ की 38 योजनाएं एक हफ्ते में शुरू हों: सरयू राय

