Home » Ramgarh News: अधिकारी समन्वय बनाकर लंबित मामलों का शीघ्र करें निष्पादन, रामगढ़ डीसी ने कहा-विकास कार्यों में अनावश्यक बाधा ठीक नहीं

Ramgarh News: अधिकारी समन्वय बनाकर लंबित मामलों का शीघ्र करें निष्पादन, रामगढ़ डीसी ने कहा-विकास कार्यों में अनावश्यक बाधा ठीक नहीं

रामगढ़ डीसी ने सीसीएल, विभिन्न कोल परियोजनाओं, पथ निर्माण विभाग, पीवीयूएनएल, स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न परियोजनाओं के अधिकारियों से कार्यों की अद्यतन प्रगति की जानकारी ली।

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़ : विकास एवं जनहित से जुड़ी परियोजनाओं का समय पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी संबंधित विभाग एवं परियोजना अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करें, ताकि विकास कार्यों में किसी प्रकार की अनावश्यक बाधा न हो।

यह बातें रामगढ़ के उपायुक्त ऋतुराज ने कहीं। वे शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय यूटिलिटी टास्क फोर्स की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

बैठक में जिले में संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं और आधारभूत संरचना से जुड़े कार्यों की समीक्षा की गई। डीसी ने सीसीएल, विभिन्न कोल परियोजनाओं, पथ निर्माण विभाग, पीवीयूएनएल, स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न परियोजनाओं के अधिकारियों से उनकी ओर से संचालित कार्यों की अद्यतन प्रगति की जानकारी ली।

उपायुक्त ने वनाधिकार अधिनियम (एफआरए), एनओसी, भूमि अधिग्रहण, भू-हस्तांतरण, ग्राम सभा सहित अन्य लंबित मामलों की क्रमवार समीक्षा करते हुए सबंधित अधिकारियों को सभी प्रक्रियाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने का निर्देश दिया।

भूमि विवाद, मुआवजा, अतिक्रमण मामलों की ली जानकारी

बैठक के दौरान डीसी ने अंचलवार समीक्षा करते हुए सभी अंचल अधिकारियों से उनके क्षेत्रों में संचालित परियोजनाओं की स्थिति, भूमि संबंधी विवाद, मुआवजा, अतिक्रमण, एनओसी सहित अन्य प्रशासनिक मामलों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी मामलों का नियमित अनुश्रवण करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि प्रशासन एवं परियोजना प्रबंधन के बीच बेहतर समन्वय से विकास कार्यों में तेजी आएगी तथा आमजन को इसका लाभ मिलेगा।

समीक्षा के क्रम में डीसी ने विभिन्न परियोजनाओं के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यों के दौरान उत्पन्न होने वाली समस्याओं और अवरोधों से जिला प्रशासन को नियमित रूप से अवगत कराएं, ताकि आवश्यक समन्वय एवं त्वरित कार्रवाई के माध्यम से समस्याओं का समाधान किया जा सके।

बैठक में अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, विभिन्न परियोजनाओं के महाप्रबंधक, जिला स्तरीय पदाधिकारी, अंचल अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Read Also: *Raksha Bandhan 2026: डाक विभाग ने बहनों को दी खास सौगात, सिर्फ 70 रुपये में देशभर में कहीं भी भेज सकेंगी राखी* 

Related Articles

Leave a Comment