Home » Chaibasa News : पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा को लेकर उपायुक्त का औचक निरीक्षण, कदाचारमुक्त आयोजन के लिए दिए कड़े निर्देश

Chaibasa News : पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा को लेकर उपायुक्त का औचक निरीक्षण, कदाचारमुक्त आयोजन के लिए दिए कड़े निर्देश

Chaibasa News : Polytechnic Entrance Exam 2026 : उपायुक्त ने केंद्रों का औचक निरीक्षण किया और सुरक्षा व प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

by Rajeshwar Pandey
Chaibasa News: Deputy Commissioner Conducts Surprise Inspection of Polytechnic Entrance Exam
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा- 2026 को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी कड़ी में रविवार को जिला उपायुक्त मनीष कुमार ने चाईबासा शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया और सुरक्षा व प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के प्रवेश, पहचान सत्यापन (वेरिफिकेशन), बैठने की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, बिजली आपूर्ति, पेयजल और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं की बारीकी से जांच की। डीसी ने केंद्रों पर मौजूद अधिकारियों से परीक्षा संचालन की विस्तृत जानकारी ली और संतोष व्यक्त किया कि परीक्षार्थी निर्धारित समय पर शांतिपूर्वक परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।

कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए कड़े निर्देश

केंद्राधीक्षकों और प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों (Magistrates) को सख्त हिदायत देते हुए उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप पूरी परीक्षा अत्यंत पारदर्शी और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न होनी चाहिए। परीक्षा में किसी भी स्तर पर गड़बड़ी या लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि परीक्षार्थियों को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।

मानसून को लेकर विशेष अलर्ट

वर्तमान मानसून सीजन को देखते हुए उपायुक्त ने सभी केंद्रों पर बिजली बैकअप और अन्य वैकल्पिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण परीक्षा संचालन या बिजली आपूर्ति में कोई बाधा नहीं आनी चाहिए और इसके लिए पहले से ही मुस्तैद रहा जाए।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, आला अधिकारी रहे मौजूद

परीक्षा को सुरक्षित माहौल में कराने के लिए सभी केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी और पुलिस बल तैनात किए गए हैं। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त के साथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहमन टुटी, डीएसपी मुख्यालय पूजा कुमारी सहित जिला प्रशासन के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Read Also: रथ यात्रा को लेकर सदर थाना में हुई शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील

Related Articles

Leave a Comment