Home » Lohardaga Road Accident : लोहरदगा में ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, दंपती की हो गई मौत

Lohardaga Road Accident : लोहरदगा में ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, दंपती की हो गई मौत

by Rakesh Pandey
Lohardaga Road Accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लोहरदगा : झारखंड के लोहरदगा जिला मुख्यालय के शहरी क्षेत्र की बरवाटोली में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे स्कूटी पर सवार दंपती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक (संख्या जेएच 01 जीपी-9060) को लेकर मौके से फरार हो गया। लेकिन, उस ट्रक को लोहरदगा-भंडरा रोड़ पर बीएस कॉलेज स्थित पुलिस पिकेट के पास छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया।

शवों की पहचान सदर थाना क्षेत्र के कुरसे गांव निवासी इम्तियाज अंसारी के पुत्र वारिश अंसारी (24) और उसकी पत्नी सानिया खातून (21) के रूप में हुई है, जो अपने साढू के घर स्कूटी से सेरेंगहातु गांव स्थित अली अंसारी के घर जा रहे थे। शव को घटनास्थल से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना की पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई है।

Read Also- Shibu Soren Death Anniversary : नेमरा में दिशोम गुरु शिबु सोरेन की मनेगी पहली पुण्यतिथि, जुटेंगे हजारों लोग, गुरुजी के 14 फीट प्रतिमा का होगा अनावरण

Related Articles

Leave a Comment