Home » Jharkhand Jobs: बिजली विभाग में बंपर वैकैंसी,नवंबर से शुरू होगी नियुक्ति प्रक्रिया…इन पदों पर होनी है बहाली

Jharkhand Jobs: बिजली विभाग में बंपर वैकैंसी,नवंबर से शुरू होगी नियुक्ति प्रक्रिया…इन पदों पर होनी है बहाली

JBVNLमें जेई,एई,लाइनमैन समेत 3347 पद भरने की तैयारी चल रही है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड जल्द ही 3,300 से अधिक पदों पर भर्तियां करने जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि इसी साल नवंबर तक आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

​झारखंड में बिजली विभाग में कर्मियों की भारी कमी है। व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए लंबे समय से मैन पावर की जरूरत महसूस की जा रही है। विभाग फिलहाल स्टाफ की भारी किल्लत से जूझ रहा है।

800 की जगह मात्र 65 जेई संभाल रहे काम

राज्य में करीब 800 कनीय अभियंताओं की जरूरत है। लेकिन फिलहाल सिर्फ 65 अफसर ही पूरा काम संभाल रहे हैं। अकेले रांची में 87 जेई होने चाहिए, लेकिन पूरी राजधानी की बिजली व्यवस्था सिर्फ 9 जेई के भरोसे चल रही है।

​एक-एक कर्मचारी पर कई-कई सब-स्टेशनों की जिम्मेदारी होने के कारण बिजली से जुड़ी शिकायतों को दूर करने में देरी होती है। नई भर्तियों से उपभोक्ताओं को तेज और बेहतर सर्विस मिलेगी।

​किन-किन पदों पर होगी बहाली

​विभाग में तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों तरह के कुल 3,347 पदों को भरा जाएगा। इनका विवरण इस प्रकार है।
​कनीय अभियंता : 795 पद
​सहायक अभियंता : 372 पद
​अकाउंटेंट : 180 पद
​लाइनमैन, टेक्निकल असिस्टेंट व अन्य : 2,000 पद

​भर्ती को लेकर क्या है तैयारी

​मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने समीक्षा बैठक के दौरान स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि नियुक्ति प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और बिना किसी गड़बड़ी के पूरी की जाए।
​ऊर्जा सचिव सह CMD के. श्रीनिवासन के अनुसार विभाग में 3,000 से ज्यादा पद खाली हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद भर्ती नियमावली को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रबंधन तेजी से काम कर रहा है और नवंबर तक प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

Read Also: DSO Transfer : झारखंड सरकार ने किया चार जिला आपूर्ति पदाधिकारियों का तबादला 

Related Articles

Leave a Comment