
Ranchi : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) परीक्षा के दौरान यात्रियों और अभ्यर्थियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल ने दो जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। कुल 60 ट्रिप चलने वाली इन विशेष ट्रेनों से झारखंड, ओडिशा और बिहार के हजारों परीक्षार्थियों को राहत मिलेगी।
राउरकेला-रामगढ़ कैंट परीक्षा स्पेशल
रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 08183/08184 राउरकेला-रामगढ़ कैंट-राउरकेला परीक्षा स्पेशल कुल 30 ट्रिप संचालित होगी।
08183 राउरकेला-रामगढ़ कैंट परीक्षा स्पेशल 3 से 6 अगस्त, 9 से 14 अगस्त तथा 17 से 21 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन राउरकेला से चलेगी। यह ट्रेन रात 8:30 बजे राउरकेला से प्रस्थान कर बानो, हटिया, रांची और मुरी होते हुए तड़के 2:15 बजे रामगढ़ कैंट पहुंचेगी।
वहीं 08184 रामगढ़ कैंट-राउरकेला परीक्षा स्पेशल 4 से 7 अगस्त, 10 से 15 अगस्त तथा 18 से 22 अगस्त 2026 तक रामगढ़ कैंट से रवाना होगी। यह सुबह 5:15 बजे प्रस्थान कर मुरी, रांची, हटिया और बानो होते हुए 11:30 बजे राउरकेला पहुंचेगी।
इस ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 2 एसएलआरडी, 2 सामान्य श्रेणी तथा 14 द्वितीय श्रेणी स्लीपर कोच शामिल होंगे।
रांची-सबौर परीक्षा स्पेशल
रेलवे ने 08601/08602 रांची-सबौर-रांची परीक्षा स्पेशल का भी 30 ट्रिप संचालन करने का निर्णय लिया है।
08601 रांची-सबौर परीक्षा स्पेशल 3 से 6 अगस्त, 9 से 14 अगस्त तथा 17 से 21 अगस्त 2026 तक रांची से शाम 7 बजे रवाना होगी। यह बरकाकाना, हजारीबाग टाउन, कोडरमा, तिलैया, नवादा, वारिसलीगंज, शेखपुरा, लखीसराय, किउल, अभयपुर, जमालपुर, सुलतानगंज और भागलपुर होते हुए सुबह 8 बजे सबौर पहुंचेगी।
08602 सबौर-रांची परीक्षा स्पेशल 4 से 7 अगस्त, 10 से 15 अगस्त तथा 18 से 22 अगस्त 2026 तक सबौर से सुबह 9:50 बजे चलेगी। यह भागलपुर, सुलतानगंज, जमालपुर, किउल, लखीसराय, शेखपुरा, नवादा, कोडरमा, हजारीबाग टाउन और बरकाकाना होते हुए रात 10:45 बजे रांची पहुंचेगी।
इस ट्रेन में कुल 14 कोच रहेंगे, जिनमें 2 एसएलआरडी, 2 सामान्य श्रेणी तथा 10 द्वितीय श्रेणी स्लीपर कोच शामिल होंगे।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार इन परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का उद्देश्य RRB परीक्षा के दौरान यात्रियों और अभ्यर्थियों को सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना है, ताकि नियमित ट्रेनों पर अतिरिक्त दबाव कम किया जा सके।
Read Also: Chaibasa Murder: युवक की गला काटकर हत्या, सिर व दोनों हाथ-पैर काटकर नदी में फेंका शव

