
Jamshedpur : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में सोने की चेन की छिनतई हुई है। इस मामले में 40 दिन बाद रविवार को आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना 6 जुलाई की बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि साकची के न्यू बाराद्वारी इलाके के रहने वाले देवेंद्र सिंह किसी काम से बाहर निकले थे। रात लगभग 9:00 बजे उनके गले से सोने की चेन की छिनतई कर ली गई। इस मामले में उन्होंने अकबर नाम के युवक पर चेन छिनतई का आरोप लगाया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
चोरी की घटना का अब तक नहीं हुआ खुलासा
14 अगस्त को मानगो के आजाद नगर रोड नंबर 1 की रहने वाली साएमा खातून के घर चोरी हुई थी। चोर यहां से नकदी और जेवरात पार कर ले गए थे। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एफआईआर शनिवार को दर्ज की गई। रविवार को मानगो थाना पुलिस ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई क्लू नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि पुलिस जांच में लगी हुई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
Read also Chaibasa News : उद्घाटन मैच में जस्ट डू इट ने कर दिखाया, शिव शंकर एफसी को 2-0 से हराया


