Home » Jamshedpur News : बकाया मेडिकल बिल को लेकर कन्वाई चालकों का उग्र प्रदर्शन, अनिश्चितकालीन बुकिंग बंद करने की चेतावनी

Jamshedpur News : बकाया मेडिकल बिल को लेकर कन्वाई चालकों का उग्र प्रदर्शन, अनिश्चितकालीन बुकिंग बंद करने की चेतावनी

बुकिंग के बाद यूनियन कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : बकाया मेडिकल बिल के भुगतान की मांग को लेकर ऑल इंडिया कन्वाई वर्कर्स यूनियन से जुड़े कन्वाई चालकों ने गुरुवार को बुकिंग के बाद यूनियन कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में जुटे चालकों ने मेडिकल बिल का भुगतान नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए यूनियन पर दबाव बनाया और चेतावनी दी कि जल्द भुगतान की व्यवस्था नहीं हुई तो वे अनिश्चितकाल के लिए बुकिंग बंद करने का निर्णय ले सकते हैं।
चालकों का कहना था कि करीब 150 कन्वाई चालकों का मेडिकल बिल लंबे समय से बकाया है। इन चालकों ने स्वयं और अपने आश्रितों का इलाज कराया है, लेकिन कंपनी प्रबंधन की ओर से अब तक मेडिकल बिल का भुगतान नहीं किया गया है। चालकों के अनुसार मेडिकल बिल मद में 50 लाख रुपये से अधिक की राशि बकाया है।
प्रदर्शन के दौरान चालकों ने एक स्वर में बकाया मेडिकल बिल का भुगतान कराने की मांग की। काफी देर तक चले हो-हल्ले और प्रदर्शन के बाद यूनियन पदाधिकारियों ने चालकों को समझाते हुए आश्वासन दिया कि जल्द ही प्रबंधन से बातचीत कर बड़ी राशि उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा, जिससे लंबे समय से भुगतान का इंतजार कर रहे चालकों को राहत मिल सके।
ऑल इंडिया कन्वाई वर्कर्स यूनियन के महामंत्री जय नारायण सिंह ने कहा कि यूनियन चालकों की समस्या को गंभीरता से ले रही है। प्रबंधन से शीघ्र वार्ता कर बकाया मेडिकल बिल की राशि दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 975 लिस्टेड कन्वाई चालक हैं जिनके मेडिकल बिल का मुद्दा लंबे समय से चल रहा है। यह चालकों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। यूनियन जल्द इस मामले का समाधान कराने की दिशा में पहल करेगी।

Related Articles

Leave a Comment