Home » 10th Mile Stone Murder Case : कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, कई संदिग्ध हिरासत में

10th Mile Stone Murder Case : कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, कई संदिग्ध हिरासत में

व्यापारी के आवास पर नेताओं, परिचितों और शुभचिंतकों के पहुंचने का सिलसिला जारी, विधायक व पूर्व मंत्री ने भी पहुंच कर परिजनों को दी सांत्वना

by Mujtaba Haider Rizvi
जमशेदपुर निखार सबलोक मर्डर
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : चांडिल थाना क्षेत्र के आसनबनी स्थित होटल 10th माइल स्टोन होटल परिसर में कारोबारी निखार सबलोक की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। निखार के पिता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। हत्या के बाद पुलिस ने जांच तेज कर9 दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

मंगलवार को चांडिल थाना प्रभारी के साथ बिष्टुपर और कदमा थाना प्रभारी निखार सबलोक के कदमा स्थित विजया हेरिटेज आवास पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद आवास पर ही शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी की गई।

नेताओं और शुभचिंतकों का घर पहुंचने का सिलसिला जारी

मंगलवार को निखार के आवास पर नेताओं, परिचितों और शुभचिंतकों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी भी निखार के घर पहुंचे। पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी परिवार से मुलाकात कर दुख की इस घड़ी में अपनी संवेदना जताई।

आज होगा अंतिम संस्कार

निखार सबलोक का अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जाएगा। परिवार और करीबी लोग अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे हुए हैं। निखार की मौत के बाद उनके परिवार, परिचितों और शुभचिंतकों के बीच शोक का माहौल है।

रेस्टोरेंट से निकलते ही हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

जानकारी के अनुसार, निखार सबलोक सोमवार को अपने दोस्तों के साथ चांडिल थाना क्षेत्र के आसनबनी स्थित होटल 10th माइल स्टोन होटल पहुंचे थे। होटल के रेस्टोरेंट में बैठक और खाने के बाद जब वह बाहर निकल रहे थे, तभी होटल परिसर में ही दो हमलावरों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल निखार को उनके साथियों ने तत्काल टीएमएच पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सीसीटीवी फुटेज से संदिग्धों की पहचान में जुटी पुलिस

घटना के बाद पुलिस ने होटल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में दो संदिग्ध हमलावरों के दिखाई देने की बात सामने आई है। पुलिस फुटेज के आधार पर उनकी पहचान और तलाश में जुटी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हमलावर स्थानीय थे या बाहर से वारदात को अंजाम देने आए थे। सरायकेला-खरसावां के एसपी मनोज स्वर्गियारी ने सोमवार शाम घटनास्थल का निरीक्षण किया था। पुलिस का कहना है कि हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है और सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है। वारदात के बाद घटनास्थल से कई खोखे बरामद किए गए हैं। हालांकि, अलग-अलग रिपोर्टों में बरामद खोखों की संख्या 9 बताई जा रही है। इस संबंध में पुलिस की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

जमीन विवाद और गैंगवार के एंगल पर भी जांच

हत्या के मामले में जमीन विवाद और आपराधिक गिरोह से जुड़े एंगल की भी चर्चा सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार जमीन को लेकर कथित विवाद को हत्या की संभावित वजह के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक हत्या के कारण की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ऐसे में फिलहाल इन सभी बिंदुओं को जांच के संभावित एंगल के रूप में ही देखा जा रहा है।

पुलिस के सामने हमलावरों की पहचान सबसे बड़ी चुनौती

निखार सबलोक हत्याकांड में पुलिस के सामने अब हमलावरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी करना सबसे बड़ी चुनौती है। बताया जा रहा है कि दो हत्यारोपियों की तस्वीरें सीसीटीवी फुटेज से निकाली गई हैं। इनकी पहचान कर ली गई है। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि हत्या की साजिश किसने रची, हमलावरों को किसने भेजा और उन्हें निखार की गतिविधियों की जानकारी कैसे मिली। सीसीटीवी फुटेज के अलावा पुलिस अन्य तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय स्तर पर जुटाई जा रही जानकारी के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है। हत्या की साजिश और इसके पीछे शामिल लोगों तक पहुंचने के लिए पुलिस की जांच जारी है।

Read also Jamshedpur Murder : जमशेदपुर के छाया नगर में युवक की हत्या कर सड़क किनारे फेंका गया शव

Related Articles

Leave a Comment