Home » Jamshedpur News: MGM अस्पताल की छत गिरने से तीन मरीजों की मौत मामले में NHRC का आदेश लंबित, सौरभ विष्णु ने उठाई आवाज

Jamshedpur News: MGM अस्पताल की छत गिरने से तीन मरीजों की मौत मामले में NHRC का आदेश लंबित, सौरभ विष्णु ने उठाई आवाज

12 मई 2025 को सौरभ विष्णु ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। यह शिकायत केस संख्या 682/34/6/2025 के रूप में दर्ज हुई। विष्णु ने बताया कि 10 जुलाई 2026 को NHRC ने पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन को शिकायत के संबंध में जवाब और रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था।

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur news sorav krishn
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जन विकास मंच के अध्यक्ष सौरभ विष्णु ने एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में छत गिरने से तीन मरीजों की मौत के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के आदेश के अनुपालन की मांग तेज कर दी है। उन्होंने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को पत्र लिखकर मामले की जांच और NHRC को भेजी जाने वाली अनुपालन रिपोर्ट की वर्तमान स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।

सौरभ विष्णु के अनुसार, 3 मई 2025 को एमजीएम अस्पताल के मेडिसिन विभाग के पास छत का एक हिस्सा गिर गया था। इस हादसे में मरीज डेविड जॉनसन, ब्लड कैंसर से पीड़ित एक मरीज तथा श्रीमती ताती की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य लोग घायल हुए थे। घटना के बाद सौरभ विष्णु ने साकची थाना में लिखित शिकायत देकर अस्पताल के तत्कालीन अधीक्षक और हैदराबाद स्थित ठेका कंपनी KMV Project के प्रबंध निदेशक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की थी। उन्होंने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि अस्पताल भवन के पास की जा रही नींव की खुदाई से संरचना कमजोर हुई हो सकती है।

इसके बाद 12 मई 2025 को सौरभ विष्णु ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। यह शिकायत केस संख्या 682/34/6/2025 के रूप में दर्ज हुई। विष्णु ने बताया कि 10 जुलाई 2026 को NHRC ने पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन को शिकायत के संबंध में जवाब और रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था। उनके अनुसार, आयोग द्वारा निर्धारित समयसीमा लगभग 7 अगस्त 2026 को समाप्त हो चुकी है। इसके बावजूद अब तक न तो उन्हें और न ही पीड़ित परिवारों को यह जानकारी मिली है कि जिला प्रशासन ने आयोग को रिपोर्ट भेजी है या नहीं।

उपायुक्त को भेजे पत्र में सौरभ विष्णु ने जांच की वर्तमान स्थिति, NHRC के निर्देश के अनुपालन की प्रगति, रिपोर्ट भेजे जाने पर उसकी प्रति, अनुपालन नहीं होने की स्थिति में संशोधित समयसीमा और शिकायत में नामित अस्पताल प्रशासन व ठेका कंपनी के खिलाफ की गई कार्रवाई का विवरण मांगा है। सौरभ विष्णु ने कहा कि आयोग ने जिला प्रशासन को स्पष्ट और समयबद्ध निर्देश दिया था, लेकिन समयसीमा समाप्त होने के बाद भी मामले की स्थिति सार्वजनिक नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिवारों को यह जानने का अधिकार है कि मामले में क्या कार्रवाई हुई और सरकारी अस्पताल में मरीजों को ऐसी इमारत के नीचे इलाज क्यों दिया जा रहा था, जिसकी संरचना बाद में ढह गई।

Read also Jamshedpur News: बर्मामाइंस में युवती को जबरन बैठाया अपनी मोटरसाइकिल पर, की छेड़छाड़, भेजा गया जेल

Related Articles

Leave a Comment