Home » Jamshedpur News: जमशेदपुर से भुवनेश्वर की इंडिया वन एयर उड़ान सेवा ठप, यात्रियों को हो रही परेशानी

Jamshedpur News: जमशेदपुर से भुवनेश्वर की इंडिया वन एयर उड़ान सेवा ठप, यात्रियों को हो रही परेशानी

इंडिया वन एयर की यह सेवा जमशेदपुर को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से हवाई मार्ग के जरिए जोड़ती थी। उड़ान सेवा के निलंबन से यात्रियों को अब इस रूट पर वैकल्पिक परिवहन साधनों का सहारा लेना पड़ेगा।

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur flight
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : सोनारी एयरपोर्ट से भुवनेश्वर के बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बीच संचालित इंडिया वन एयर की उड़ान सेवा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इससे जमशेदपुर और भुवनेश्वर के बीच हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

जानकारी के अनुसार, उड़ान सेवा बंद किए जाने के पीछे झारखंड सरकार की ओर से वैलिडिटी गैप फंडिंग (वीजीएफ) उपलब्ध नहीं कराया जाना मुख्य कारण बताया गया है। कंपनी की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि वीजीएफ नहीं मिलने के कारण सोनारी एयरपोर्ट, जमशेदपुर से भुवनेश्वर के बीच उड़ानों का संचालन तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है।

कब शुरू होगी विमान सेवा, संशय में है मामला

इंडिया वन एयर की यह सेवा जमशेदपुर को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से हवाई मार्ग के जरिए जोड़ती थी। उड़ान सेवा के निलंबन से यात्रियों को अब इस रूट पर वैकल्पिक परिवहन साधनों का सहारा लेना पड़ेगा। हालांकि, उड़ान सेवा दोबारा कब शुरू होगी, इस संबंध में फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। वीजीएफ को लेकर झारखंड सरकार और एयरलाइन के बीच स्थिति स्पष्ट होने के बाद सेवा बहाल होने की संभावना बनी हुई है।

Read also Bagbera Water Plant : CBI करे बागबेड़ा जलापूर्ति प्लांट के अधूरे निर्माण की जांच, कब मिलेगा लोगों को पानी

Related Articles

Leave a Comment