Home » Ranchi News : धोनी के बाद अब पूर्व डिप्टी सीएम सुदेश महतो के घर में घुसा कोबरा, रेस्क्यू टीम ने पकड़कर जंगल में छोड़ा

Ranchi News : धोनी के बाद अब पूर्व डिप्टी सीएम सुदेश महतो के घर में घुसा कोबरा, रेस्क्यू टीम ने पकड़कर जंगल में छोड़ा

by Kanchan Kumar
Sudesh Mahto Bukru residence cobra rescue
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​रांची : राजधानी रांची में इन दिनों नामचीन हस्तियों के आवासों में जहरीले सांपों के निकलने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फार्म हाउस में सांप मिलने की खबर आई थी। इसके ठीक बाद अब राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो के बुकरू स्थित आवास परिसर में भी एक जहरीला इंडियन कोबरा नजर आया।

​स्नेक कैचर रंजीत कुमार को तुरंत सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने सावधानी से जहरीले कोबरा को रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित पकड़कर पास के घने जंगलों में छोड़ दिया। सांप के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद महतो के आवास पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।

​बारिश के कारण घरों में घुस रहे सांप

​स्नेक कैचर रंजीत कुमार ने बताया कि लगातार हो रही बारिश और पानी भरने के कारण जहरीले सांप अक्सर अपने बिलों से बाहर निकल आते हैं। ऐसे में वे छिपने के लिए किसी सूखी और सुरक्षित जगह की तलाश करते हैं। इसी दौरान वे भटककर आवासीय इलाकों या घरों के भीतर दाखिल हो जाते हैं।​

घबराएं नहीं, अपनाएं ये जरूरी सावधानियां

​छेड़खानी न करें। सांप दिखने पर उसे खुद पकड़ने या नुकसान पहुंचाने की गलती न करें। सांप से उचित दूरी बनाए रखकर लगातार उसकी गतिविधियों पर नजर रखें। तुरंत विशेषज्ञों या रेस्क्यू टीम को फोन करें, ताकि वे मौके पर पहुंचकर लोकेशन का सही पता लगा सकें।

​विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी स्थिति में घबराने के बजाय सतर्कता बरतनी चाहिए और समय रहते प्रशिक्षित टीमों की मदद लेनी चाहिए।

Read Also: ​MS Dhoni Ranchi Farm House: महेंद्र सिंह धोनी के रांची फार्म हाउस में घुसा कोबरा, एक्सपर्ट ने सुरक्षित बाहर निकाला, रेस्क्यू टीम ऐसे करती है काम

Related Articles

Leave a Comment