Home »  Jamshedpur News : टेल्को में विनायक  बॉयज क्लब के गणेश पूजा पंडाल का दिनेश कुमार और अमित अग्रवाल ने किया उद्घाटन

 Jamshedpur News : टेल्को में विनायक  बॉयज क्लब के गणेश पूजा पंडाल का दिनेश कुमार और अमित अग्रवाल ने किया उद्घाटन

धार्मिक आयोजन समाज में एकता, सद्भाव और सांस्कृतिक चेतना को करते हैं मजबूत : दिनेश कुमार

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : टेल्को क्रॉस रोड नंबर-23 स्थित विनायक बॉयज क्लब की ओर से आयोजित गणेश पूजा पंडाल का रविवार को जिला प्रभारी भाजपा पूर्वी सिंहभूम दिनेश कुमार और भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री अमित अग्रवाल ने विधिवत पूजा-अर्चना एवं फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

उद्घाटन के अवसर पर दिनेश कुमार ने भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और मंगलमय जीवन की कामना की। पंडाल परिसर में श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के जयकारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

इस अवसर पर दिनेश कुमार ने कहा कि भगवान श्री गणेश विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता हैं। उनकी आराधना हमें बुद्धि, विवेक, विनम्रता और सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि गणेश पूजा जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज की समृद्ध परंपराओं को जीवंत रखने के साथ आपसी भाईचारे, सद्भाव और एकजुटता को भी मजबूत करते हैं।

अमित अग्रवाल ने विनायक बॉयज क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों को गणेश पूजा के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान श्री गणेश से सभी के जीवन से विघ्न-बाधाएं दूर करने तथा सुख, शांति, समृद्धि और सफलता प्रदान करने की कामना की।

कार्यक्रम में पूजा समिति के पदाधिकारी राहुल यादव, आकाश यादव, विशाल शर्मा, राजीव यादव समेत अन्य सदस्य, स्थानीय गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Comment