Home » Jamshedpur News: हिंदू पीठ के धार्मिक महोत्सव में दिखी मातृशक्ति की आस्था, गणेश पूजा के बाद भजनों पर झूमीं महिलाएं

Jamshedpur News: हिंदू पीठ के धार्मिक महोत्सव में दिखी मातृशक्ति की आस्था, गणेश पूजा के बाद भजनों पर झूमीं महिलाएं

सामूहिक रूप से भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की गई। शंख और घंटियों की ध्वनि के साथ गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा।

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur news (
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : हिंदू पीठ, जमशेदपुर की ओर से आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक महोत्सव में दूसरे दिन महिलाओं की आस्था, भक्ति और सांस्कृतिक सहभागिता का विशेष रूप देखने को मिला। आयोजन का दूसरा दिन पूरी तरह मातृशक्ति को समर्पित रहा। दोपहर से ही हिंदू पीठ परिसर में बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचने लगीं।

शाम को सामूहिक रूप से भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की गई। शंख और घंटियों की ध्वनि के साथ गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। पूजा के बाद महिलाओं ने भक्ति गीत और भजन प्रस्तुत किए। भजनों पर महिलाओं ने नृत्य कर माहौल को उल्लास से भर दिया। इस दौरान महिलाओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया।

इससे पहले महोत्सव के प्रथम दिन वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ था। पहले दिन विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एक मंच पर पहुंचकर आयोजन की सराहना की थी। तीन दिवसीय महोत्सव को धर्म, संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकजुटता से जोड़कर देखा जा रहा है।

Read also Jamshedpur News : क्राइम कंट्रोल के लिए जमशेदपुर में लगेंगे 300 सीसीटीवी कैमरे, शहर के इंट्री व एग्जिट रूट को किया जाएगा कवर

Related Articles