Home » West Singhbhum T20 league : कोल्हान किंग और चाईबासा चैलेंजर्स ने दर्ज की शानदार जीत

West Singhbhum T20 league : कोल्हान किंग और चाईबासा चैलेंजर्स ने दर्ज की शानदार जीत

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित पश्चिमी सिंहभूम टी-20 लीग 2026 में खेले गए दो अलग-अलग मुकाबलों में कोल्हान किंग और चाईबासा चैलेंजर्स ने विजय हासिल की। बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में हुए इन रोमांचक मैचों के बाद अंक तालिका और सेमीफाइनल की स्थिति काफी हद तक स्पष्ट हो गई है।

पहला मैच में कोल्हान किंग की 2 विकेट से जीत

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला करने वाली कोल्हान किंग ने चक्रधरपुर रॉयल्स को 20 ओवरों में 9 विकेट पर 186 रनों पर सीमित कर दिया। चक्रधरपुर रॉयल्स के लिए निचले क्रम में ललित शुक्ला ने तूफानी पारी खेलते हुए नाबाद 43 रन 3 चौके, 4 छक्के बनाए। इसके अलावा शिवम पटेल ने 40, डेविड सांगा ने 30 और हर्ष कुमार ने 26 रनों का योगदान दिया। कोल्हान किंग के गेंदबाज यशस्वी मिश्रा ने 27 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट लिए।

जवाबी पारी में कोल्हान किंग ने 19.1 ओवरों में 8 विकेट खोकर 187 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। आशीष तनवर ने मात्र 31 गेंदों में 70 रन (5 चौके, 7 छक्के) की आक्रामक पारी खेलकर टीम को मजबूत शुरुआत दी। इसके बाद कप्तान शिवम कुमार ने 32, सत्यम यादव ने 26, यशस्वी मिश्रा ने नाबाद 16 और विकास यादव ने 10 रन बनाकर जीत पक्की की। चक्रधरपुर रॉयल्स के निशांत रोहन ने 3 और हर्ष कुमार ने 2 विकेट चटकाए। इसमें

मैन ऑफ द मैच आलराउंड प्रदर्शन के लिए कोल्हान किंग के यशस्वी मिश्रा को डी० एल० एस० मैनेजर परमवीर सिंह द्वारा यह पुरस्कार प्रदान किया गया।

5 मैचों में 4 जीत और 8 अंकों

लीग स्थिति में इस जीत के साथ कोल्हान किंग 5 मैचों में 4 जीत और 8 अंकों के साथ तालिका के शीर्ष पर बनी हुई है और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

दूसरा मैच में चाईबासा चैलेंजर्स ने जगन्नाथपुर टाइगर्स को 33 रनों से हराया

दूसरे मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चाईबासा चैलेंजर्स ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 218 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। विकेटकीपर राहुल महतो ने 55 रनों की अर्धशतकीय पारी 1 चौका, 6 छक्के खेली। कप्तान सुमित कुमार ने 35, एमोस एक्का ने 34, सचिन दूबे ने 32, अरविंद कुमार ने 25 और हर्ष राणा ने 22 रन बनाए। जगन्नाथपुर के ए० पवन कुमार ने 3 और युवराज कुमार ने 2 विकेट हासिल किए।

219 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी

जगन्नाथपुर टाइगर्स की टीम 19.1 ओवर में 185 रनों पर सिमट गई। कप्तान विकास सिंह ने 22 गेंदों में 46 रन बनाकर संघर्ष किया, जबकि निकेत सिंह ने 43 और रौशन कुमार ने 42 रनों का योगदान दिया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। चाईबासा के गेंदबाज आकाश कुमार ने 3 विकेट लिए, जबकि एमोस एक्का, सचिन दूबे और फैजानुल रहमान को 2-2 सफलता मिली।

मैन ऑफ द मैच

चाईबासा चलेंजर्स के सचिन दूबे को चक्रधरपुर रॉयल्स के प्रतिनिधि राजेश सिन्हा द्वारा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

जगन्नाथपुर टाइगर्स सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर

अंतिम लीग मैच में हार के साथ जगन्नाथपुर टाइगर्स सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई है, जबकि चाईबासा चैलेंजर्स का अंतिम चार में पहुंचना लगभग तय है।

Read Also Rungta Cement International Open Chess Tournament: रुंगटा सीमेंट इंटरनेशनल ओपन शतरंज प्रतियोगिता संपन्न, बंगाल के अर्पण दास बने चैंपियन

Related Articles

Leave a Comment