Home » IND vs WI 2nd T20I: रांची में क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी, स्टेडियम में बिना रुकावट एंट्री और पानी भी फ्री! दोपहर 3 बजे से एंट्री

IND vs WI 2nd T20I: रांची में क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी, स्टेडियम में बिना रुकावट एंट्री और पानी भी फ्री! दोपहर 3 बजे से एंट्री

​ आज 9 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज भिड़ंत: गेट पर भीड़ रोकने के लिए मोबाइल मशीनों की तैनाती

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​रांची : जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले दूसरे टी-20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट का बुखार चरम पर है। 9 अक्टूबर को होने वाले इस धमाकेदार मैच से पहले आयोजकों ने फैंस के चेहरे पर खुशी लाने वाली एक बड़ी राहत दी है। अक्सर बड़े मैचों के दौरान गेट पर टिकट का बारकोड स्कैन न होने से प्रशंसकों को निराश होकर लौटना पड़ता था, लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं होगा। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने साफ कर दिया है कि अगर किसी वजह से आपका टिकट स्कैन नहीं भी होता, तब भी आपको मैच देखने से वंचित नहीं किया जाएगा।

​तकनीकी खराबी पर तुरंत मिलेगा बैकअप

स्टेडियम के प्रवेश द्वारों पर भीड़ और अफरातफरी रोकने के लिए इस बार सुरक्षा और टिकट चेकिंग व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। अगर किसी दर्शक के टिकट का बारकोड खराब निकलता है या डिजिटल स्कैनिंग में कोई अड़चन आती है,तो उसे गेट से वापस नहीं भेजा जाएगा। ऐसे दर्शकों के लिए एक अलग ‘हेल्प लाइन कतार’ बनाई गई है। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी विशेष मोबाइल हैंड टर्नस्टाइल मशीन के जरिए आपके टिकट की असलियत की तुरंत जांच करेंगे और टिकट सही पाते ही आपको सीधे अंदर भेज दिया जाएगा।

24 टर्नस्टाइल मशीनें तैनात

दर्शकों की सुविधा और सुगम एंट्री के लिए स्टेडियम के सभी मुख्य द्वारों पर करीब दो दर्जन फिक्स्ड टर्नस्टाइल मशीनें लगा दी गई हैं। दोपहर 3:00 बजे से दर्शकों के लिए गेट खोल दिए जाएंगे। प्रबंधन ने सलाह दी है कि आखिरी समय की आपाधापी से बचने के लिए फैंस थोड़ा वक्त से पहले पहुंचे और अपने टिकट पर छपे गेट नंबर के अनुसार ही कतार में लगें।

​स्टेडियम के हर कोने में मिलेगा मुफ्त पीने का पानी

मैच के रोमांच के बीच प्यास बुझाने के लिए भी इस बार खास इंतजाम हैं। फैंस को पानी की बोतलें ढूंढने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और न ही ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। स्टेडियम के सभी विंग्स (अपर और लोअर टियर) में निशुल्क पीने का पानी और डिस्पोजल ग्लास उपलब्ध कराए जाएंगे। कुल मिलाकर, जेएससीए प्रशासन ने रांची में क्रिकेट का शानदार अनुभव देने के लिए मैदान से लेकर एंट्री गेट तक की हर तैयारी पक्की कर ली है।
Read Also:  India vs West Indies: इंतजार खत्म,आज भारत-वेस्टइंडीज के बीच महामुकाबला,जेसीए में दिखेगा रोमांच

 

Related Articles

Leave a Comment