Home » Chaibasa Education News : पुटुंगा स्कूल के विकास को मिलेगी नई गति, प्लस टू की मान्यता दिलाने का प्रयास करेंगे: जोबा माझी

Chaibasa Education News : पुटुंगा स्कूल के विकास को मिलेगी नई गति, प्लस टू की मान्यता दिलाने का प्रयास करेंगे: जोबा माझी

कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यार्थियों ने पारंपरिक नृत्य एवं संगीत के साथ अतिथियों का भव्य स्वागत किया। इसके बाद मुख्य व विशिष्ट अतिथियों ने क्षेत्र की पारंपरिक पत्थर धुलाई रस्म में भाग लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के आनंदपुर प्रखंड स्थित सुदूरवर्ती उत्क्रमित उच्च विद्यालय, पुटुंगा में शुक्रवार को वार्षिक महोत्सव सह सांस्कृतिक समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर सिंहभूम की सांसद जोबा माझी मुख्य अतिथि और प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यार्थियों ने पारंपरिक नृत्य एवं संगीत के साथ अतिथियों का भव्य स्वागत किया। इसके बाद मुख्य व विशिष्ट अतिथियों ने क्षेत्र की पारंपरिक पत्थर धुलाई रस्म में भाग लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षक मनोज कुमार सिंह ने स्वागत भाषण दिया और विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ-साथ वर्तमान में जारी समस्याओं से सांसद व बीडीओ को अवगत कराया। वहीं विद्यालय के सचिव पीटर भुइंया ने भी विचार रखे।

शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य: जोबा माझी

सांसद जोबा माझी ने कहा कि पुटुंगा विद्यालय ने लंबे संघर्ष के बाद खपरैल भवन से उत्क्रमित उच्च विद्यालय तक का सफर तय किया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में विद्यालय परिसर की चारदीवारी का निर्माण कार्य जारी है, हालांकि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए अभी कई बुनियादी सुविधाएं बहाल करना बाकी है।

सांसद ने आश्वस्त किया

विद्यालय में खेल मैदान सह अन्य आवश्यक संसाधनों का जल्द प्रबंध किया जाएगा,शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर पहल होगी और आने वाले समय में इस विद्यालय को प्लस टू (+2) स्तर की मान्यता दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम में इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

समारोह में रोबोकेरा थाना प्रभारी लालू प्रसाद, मनोहरपुर के उपप्रमुख दीपक एक्का, जुनूल कंडुलना, कोमल भुइंया, अजय कच्छप, कालीपद सोरेन, सूर्य प्रताप सिंहदेव, ग्राम मुंडा राजेश भुइंया, पीटर भुइंया, सूरसेन भुइंया, संजीव गंताइत, राजू सिंह सहित शिक्षक बिराजमनी बुढ़, इंदु लालिमा तोपनो, पालेश्वर महतो, रोलेश पुरती और बड़ी संख्या में ग्रामीण व अभिभावक मौजूद रहे।

Read Also Chaibasa News : मनोहरपुर में अवैध बालू लदे ट्रैक्टर पकड़कर छोड़ने पर उठे सवाल, पुलिस की कार्रवाई पर खड़े हुए कई सवालिया निशान

Related Articles

Leave a Comment