116
राउरकेला : सुंदरगढ़ जिले के कोइड़ा में एक मोटरसाइकिल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे 2 लोगों की मौत हो गई।वहीं 1 गंभीर रूप से घायल हो गया।
गुस्साए स्थानीय लोगों ने शवों को सड़क पर रखकर किया विरोध प्रदर्शन
सुंदरगढ़ जिले के कोइड़ा में सेगासाही चेक के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मारे गए दो लोगों के शव रखकर स्थानीय लोगों ने कल रात से सड़क अवरुद्ध कर दी है। इस कारण खनिज और अन्य सामान से लदे वाहन सड़क के दोनों ओर फंसे हुए हैं।

