नई दिल्ली: ऐसे छात्र जिन्होंने अभी तक एसबीआई प्रोबेशनरी ऑफिसर ( SBI PO) भर्ती 2023 के लिए आवेदन नहीं किया है उनके लिए बड़ी खबर है। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 3 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दी गई है। इससे पहले यह तारीख 27 सितंबर थी। उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। एसबीआई में पीओ के लिए आयु सीमा कम से कम 21 साल और अधिकतम 30 साल होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित कैटेगरी में आने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। अगर योग्यता की बात करें तो किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन या मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता होना जरूरी है। ग्रेजुएशन कर रहे फाइनल ईयर या सेमेस्टर के स्टूडेंट्स भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क की बात करें तो जनरल/ईडब्ल्यूएस और ओबीसी के लिए 750 रुपये जबकि एससी/एसटी और दिव्यांग के लिए आवेदन फ्री है।
यह होगी सिलेक्शन की प्रक्रिया:
एसबीआई में पीओ (SBI PO) के पद पर फाइनल सिलेक्शन फेज-2 यानी मेन्स एग्जाम और फेज-3 (इंटरव्यू और ग्रुप डिस्कशन) में मिले स्कोर के आधार पर होगा। जो सभी राउंड क्लियर करेगा, वह प्रोबेशनरी ऑफिसर या मैनेजमेंट ट्रेनी बनेगा।
जानिए कितनी मिलेगी सैलरी :
प्रोबेशनरी ऑफिसर (SBI PO) या मैनेजमेंट ट्रेनी के लिए सैलरी 41,960/- हजार रुपये महीने और पे स्केल 36000-1490/7-46430-1740/2-49910-1990/7-63840 रुपये होगा। सालाना सैलरी करीब पांच लाख रुपये होगी।
कितनी बार दे सकते हैं एसबीआई पीओ भर्ती परीक्षा :
जनरल/ईडब्ल्यूएस : 4
जनरल/ईडब्ल्यूएस(दिव्यांग) : 7
ओबीसी : 7
ओबीसी दिव्यांग – 7
एससी/एसटी और इस कैटेगरी के दिव्यांग- अनलिमिटेड
ऐसे करें आवेदन :
:: सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर जाएं।
:: होम पेज पर RECRUITMENT OF PROBATIONARY OFFICERS पर जाएं और Apply Online Link पर क्लिक करें।
:: नए पेज पर Click here for New Registration पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।
सभी जानकारी भरकर आवेदन पूरा करें, इसका एक प्रिंट लेकर अपने पास रख लें।
READ ALSO : MPPSC PCS Prelims Exam 2023: आवेदन की प्रक्रिया शुरू, जानिए कब है अंतिम तिथि
परीक्षा की प्रमुख तिथियां:
:: एसबीआई पीओ प्रीलिम्स एडमिट कार्ड-अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में
:: एसबीआई पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट – नवंबर या दिसंबर महीने में
:: ऑनलाइन मेन एग्जाम : दिसंबर या जनवरी
:: साइकोमेट्रिक टेस्ट : जनवरी या फरवरी
:: इंटरव्यू और ग्रुप एक्सरसाइज : जनवरी या फरवरी

