
Jamshedpur : टेल्को टीआरएफ नगर स्थित वैली व्यू स्कूल में शनिवार को सफलतापूर्वक एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 50 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। यह आयोजन सामुदायिक सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति स्कूल की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
अभियान का उद्घाटन स्कूल की प्रधानाचार्य मिक्की सिंह ने किया। जिन्होंने स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व पर जोर देते हुए इसे एक नेक कार्य बताया जो अनगिनत जिंदगियां बचा सकता है। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने ऐसे प्रयासों के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि विशेष रूप से जब शैक्षणिक संस्थानों द्वारा ऐसे कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, जो बच्चों में करुणा, सहानुभूति और नागरिक उत्तरदायित्व की भावना पैदा करने में सहायक होते हैं। उन्होंने रक्तदाताओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना की और अभियान की सफलता में उनके अमूल्य योगदान को स्वीकार किया।
स्कूल के पहले सदस्य जिन्होंने रक्तदान किया, वे शिक्षण स्टाफ से श्री प्रताप कुमार मिश्रा और श्री अमित कुमार थे। छात्रों में, प्रभादीप और सौरव सबसे पहले आगे आए और रक्तदान किया, जो दूसरों के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है।
रक्तदान शिविर में विद्यालय के कर्मचारियों, अभिभावकों, पूर्व छात्रों और शुभचिंतकों की ओर से उत्साहजनक प्रतिक्रिया देखने को मिली। दिन के अंत तक विद्यालय ने सफलतापूर्वक 50 यूनिट रक्त एकत्र करते हुए अपने पिछले तीन सालों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। वाइस प्रिंसिपल जेके पाण्डेय ने कहा कि समाजिक और मानवीय सेवा की भावना को जागरूक करने हेतु वैली व्यू स्कूल इस तरह का आयोजन करता रहा है।
वैली व्यू स्कूल की ओर से सभी रक्तदाताओं, जमशेदपुर ब्लड बैंक और स्वयंसेवी रक्तदाता संघ की चिकित्सा टीम और इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी लोगों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।

