रांची : सीबीएसई द्वारा बुधवार को जारी 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में संत माइकल्स स्कूल जाजपुर के विद्यार्थियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के छात्रों ने बेहतर अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विज्ञान संकाय में शौर्य नंदन ने 94.6 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया। पारुल कुमारी 92.4 प्रतिशत के साथ दूसरे तथा स्पर्श दीप 88.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे। वहीं वाणिज्य संकाय में अक्षत ने 90.2 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया। अनुराग भारती 86.6 प्रतिशत के साथ दूसरे और प्रांजल केडिया 84 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल देखा गया। विद्यार्थियों और अभिभावकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर सफलता का जश्न मनाया। सफल छात्रों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय शिक्षकों, अभिभावकों और नियमित मेहनत को दिया।
विद्यालय की प्राचार्या पुष्पिता सिन्हा ने छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि विद्यार्थियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि कठिन परिश्रम और निरंतर अभ्यास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय आगे भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर मार्गदर्शन देने के लिए प्रतिबद्ध है।

