चाईबासा : कांग्रेस भवन चाईबासा में शुक्रवार को प्रस्तावित जिला कांग्रेस कमिटी प०सिंहभूम की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने तथा जमीनी स्तर पर कांग्रेस की पकड़ मजबूत करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई ने कहा कि कांग्रेस की असली ताकत उसके कार्यकर्ता है और जब तक कार्यकर्ता सक्रिय नहीं होंगे, तब तक संगठन को मजबूत नहीं किया जा सकता। उन्होंने सभी प्रखंड, नगर तथा मंडल अध्यक्षों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से मासिक बैठक आयोजित करें। उन्होंने कहा कि प्रखंड, नगर, पंचायत और मंडल स्तर पर हर माह बैठक करें। ताकि संगठन की गतिविधियां निरंतर चलती रहें और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय बना रहे। उन्होंने आगे कहा कि वे केवल बैठकों तक सीमित न रहें बल्कि आम जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझें और उनके समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।
जनता से सीधा जुड़ाव ही पार्टी को मजबूत करता है- जिलाध्यक्ष बोयपाई
जिलाध्यक्ष बोयपाई ने कहा कि जनता से सीधा जुड़ाव ही पार्टी को मजबूत करता है और यही कांग्रेस की पहचान भी रही है। बैठक के दौरान संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों तथा कांग्रेस की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही संभावित पदाधिकारी आदि से सुझाव भी लिए गए।
15 मई तक हर परिवार जरूर करे स्व-गणना
कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने जनगणना के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह केवल जनसंख्या की गिनती नहीं बल्कि हर नागरिक की पहचान और अधिकार का दस्तावेज है। उन्होंने कहा कि सही आंकड़ों के आधार पर ही सरकार यह तय करती है कि कहां विद्यालय, अस्पताल, सड़क और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं दी जाएंगी। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि 15 मई तक हर परिवार स्व-गणना जरूर करे और अपने आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करे। डिजिटल भारत में सही जानकारी देना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
जनगणना में भाग लेना आपका अधिकार ही नहीं, कर्तव्य भी- त्रिशानु राय
कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि जनगणना में भाग लेना आपका अधिकार ही नहीं, कर्तव्य भी है। आपकी जानकारी आपके बच्चों का भविष्य तय करेगी।
बैठक में उपस्थित अन्य
बैठक में यूथ इंटक अध्यक्ष सुरेश सावैयां, प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां, ललित कुमार दोराईबुरु, सोनाराम कोड़ाह, सुरेश चंद्र सावैयां, सकारी दोंगो, नगर अध्यक्ष रमेश ठाकुर, प्रस्तावित पदाधिकारी क्रमशः जानवी कुदादा, कैरा बिरुवा, लियोनार्ड बोदरा, निराकर बिरुवा, विजय तिग्गा, जगदीश सुंडी, अविनाश कोड़ाह, शिवकर बोयपाई, नारायण सिंह पुरती, मंजु बिरुवा, इरशाद अहमद, राखी सालुजा, अदृश्य पुरती, मो तस्लीम अंसारी, सनातन सावैयां, संदीप सन्नी देवगम, मोहन सिंह हेम्ब्रम, मो.फिरोज अहमद, सुनीता लकड़ा, मोटाई सुंडी, शंकर बिरुली, मो. इमरान, जोंको अंगरिया, प्रताप पुरती, समीर सुंडी, हरिचरण कुम्हार, सुरेश सामड, सुशील दास सहित अन्य मौजूद थे ।

