Home » Chakradharpur Rail Division : चक्रधरपुर रेल मंडल में बड़ा फेरबदल, मुख्य सुरक्षा आयुक्त पी. शंकर कुट्टी का तबादला, ए. नवीन प्रसाथ नए डीएससी

Chakradharpur Rail Division : चक्रधरपुर रेल मंडल में बड़ा फेरबदल, मुख्य सुरक्षा आयुक्त पी. शंकर कुट्टी का तबादला, ए. नवीन प्रसाथ नए डीएससी

Jharkhand Hindi News : वरीय आरपीएफ अधिकारी की जगह पद को डाउनग्रेड कर नियुक्ति को लेकर रेल महकमे में चर्चा शुरू हो गई है। नए डीएससी के सामने मंडल में अपराध नियंत्रण और यात्री सुरक्षा बड़ी चुनौती होगी

by Rajeshwar Pandey
Chakradharpur Rail Division
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चक्रधरपुर: दक्षिण-पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय में बड़े प्रशासनिक बदलाव के तहत मुख्य सुरक्षा आयुक्त पी. शंकर कुट्टी का तबादला कर दिया गया है। उन्हें चितरंजन लोकोमोटिव वर्क्स (CLW) में नई पदस्थापना दी गई है।

ए. नवीन प्रसाथ बने नए डीएससी

पी. शंकर कुट्टी की जगह ए. नवीन प्रसाथ को चक्रधरपुर रेल मंडल का नया मंडल सुरक्षा आयुक्त (डीएससी) बनाया गया है। ए. नवीन प्रसाथ वर्तमान में दक्षिण रेलवे के पालघाट मंडल में डीएससी के पद पर कार्यरत हैं। जल्द ही वे चक्रधरपुर में योगदान देंगे।

CLW भेजे गए निवर्तमान कमांडेंट

गौरतलब है कि निवर्तमान कमांडेंट पी. शंकर कुट्टी को किसी अन्य रेल मंडल में नहीं भेजा गया है। उनकी पदस्थापना सीधे चितरंजन लोकोमोटिव वर्क्स (CLW) में की गई है। CLW रेलवे की प्रमुख उत्पादन इकाई है। यहां रेल इंजन का निर्माण होता है।

नियुक्ति पर उठे सवाल

चक्रधरपुर रेल मंडल भारतीय रेलवे के सबसे महत्वपूर्ण और व्यस्त मंडलों में से एक माना जाता है। यहां रेलवे सुरक्षा, अपराध, तस्करी, रेल संपत्ति की चोरी और यात्रियों से जुड़ी घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं। ऐसे संवेदनशील और बड़े मंडल में वरीय आरपीएफ अधिकारी की जगह पद को डाउनग्रेड कर नियुक्ति को लेकर रेल महकमे में चर्चा शुरू हो गई है।

रेलवे यूनियन और सुरक्षा से जुड़े जानकारों का कहना है कि चक्रधरपुर जैसे महत्वपूर्ण मंडल में अनुभवी और वरिष्ठ अधिकारी की तैनाती जरूरी है। यहां माल ढुलाई सर्वाधिक होती है और नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण सुरक्षा चुनौतियां भी ज्यादा हैं। फिलहाल नए डीएससी ए. नवीन प्रसाथ के सामने मंडल में अपराध नियंत्रण और यात्री सुरक्षा बड़ी चुनौती होगी।

Read Also- Giridih Road Accident : गिरिडीह में तेज रफ्तार ट्रक ने 13 वाहनों को रौंदा, पांच की मौत

Related Articles

Leave a Comment